श्री कृष्ण के भक्ति गीतों में झूमे श्रद्धालु, जया किशोरी ने मायरो कथा में नरसिंह जी के बचपन से लेकर कृष्ण की भक्तिकी कथा सुनाई ठाकुर जी ने नरसिंह को आशीर्वाद दिया -इतना धन और अन्न दिया की बारह पीढ़ी बैठकर खाएंगे तो खत्म नहीं होगा बिलासपुर। विश्व विख्यात […]

*श्री प्रेम सेवा परिवार का आयोजन,मिनोचा कॉलोनी गार्डन के पास तीन दिनों तक आयोजित नानी बाई का भजन कथा मायरा, बिलासपुर। श्री प्रेम सेवा परिवार के द्वारा विश्व विख्यात कथावाचक जया किशोरी का बिलासपुर में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित मायरा कथा एवं भजन प्रारंभ होने जा रहा […]

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के अंतर्गत राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार किया गया है यह एक एतिहासिक कदम है। यह रोजगार गारंटी और […]

बिलासपुर। नकुल प्रसाद टेंगवार अतिथि सहायक प्राध्यापक हिंदी ,नवीन शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर को नरेंद्र कोहली के रामकथा पर आधारित उपन्यासों में मानवीय संवेदनाओं का अनुशीलन विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ से 05.जनवरी 2026को प्रदान की गई है। श्री टेंगवार ने अपने शोध […]

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने नगरीय निकाय समीक्षा बैठक में बिलासपुर सहित शहरी विकास कार्यों पर दिया जोर* बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद  तोखन साहू ने रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता  […]

  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान   सिम्स के नेत्र रोग विभाग में चार मरीजों का सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण, धान की बाली से जख्मी आंखों में फिर लौटी रोशनी बिलासपुर: बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में नेत्र रोग विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। […]

*चालू वित्तीय वर्ष में 19306 किसानों का 16154 हेक्टेयर सिंचित* *ड्रिप सिंचाई प्रणाली – सब्जी, फल, बागवानी एवं नकदी फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी* *अल्प वर्षा क्षेत्रों में यह योजना किसानों के लिए वरदान* रायपुर, 06 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि उत्पादन एवं रकबा बढ़ाने हेतु […]

                                                                       धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क ,श्रुति सिंह उप संचालक रायपुर, 6 जनवरी 2026/ गांव में […]

  श्री नीरज जलोटा ने 06 जनवरी, 2026 को एनटीपीसी नवा रायपुर के पश्चिमी क्षेत्र-॥ के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाल लिया है। इसके अलावा, श्री जलोटा एनटीपीसी नवा रायपुर में कार्यकारी निदेशक यूएसएससी (यूनिफाइड शेयर्ड सर्विस सेंटर) का पद भी संभाल रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी से BE मैकेनिकल […]

बिलासपुर।  श्री राम कथा के भव्य आयोजन के एक दिन पहले 11 जनवरी दिन रविवार सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंगलम पुराना बस स्टैंड से “कलश यात्रा” प्रारम्भ होगी। 12 जनवरी से 19 जनवरी तक “श्रीराम कथा” लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण मे दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी