एसईसीएल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर।।भारत सरकार की पहल ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 18 अगस्त 2026 को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने प्रशासनिक भवन में निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

एसईसीएल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की बड़ी सौगात, बेलतरा-अकलतरी कॉलेज भवन के लिए ₹9.32 करोड़, मंगला में मुक्तिधाम और सामुदायिक भवन के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत

Wed Aug 19 , 2026
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विकास को नई गति मिली है। राज्य शासन ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल ₹10 करोड़ 81 लाख 68 हजार की नई स्वीकृति प्रदान की है। इसमें बेलतरा एवं अकलतरी के नवीन शासकीय महाविद्यालयों के भवन […]

You May Like

Breaking News