बिलासपुर। जन चेतना भारत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर चावला ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हम लिंगियाडीह स्थित वसंत विहार के सामने उस क्षेत्र के निवासी के साथ हैं, जहाँ नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले चार माह में तीन […]

श्रीराम कथा में गुरुवार को संत विजय कौशल महराज ने भगवान श्रीराम के विवाह का वर्णन किया बिलासपुर। सब स्वयंवर में उपस्थित थे और सबने देखा कि भगवान श्रीराम ने किस प्रकार प्रत्यंचा चढ़ाकर धनुष तोड़ा। किसी को यह समझ में नहीं आया कि यह कैसे हुआ—भगवान की क्रिया दिखाई […]

बिलासपुर। राम कथा के तीसरे दिन आज माता, पिता और गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि माता पिता और गुरु तीनों का आर्शीवाद प्राप्त करने वाले पुत्रो को किसी भी तीर्थ यात्रा पर जाने की जरूरत नहीं होती । जो […]

, बिलासपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह आईपीएस के द्वारा चलाए जा रहे बहुउद्देशीय अभियान चेतना के अंतर्गत आज पुलिस लाइन स्थित चेतनाहाल में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने […]

बिलासपुर । मृत्यु के पश्चात नरक और स्वर्ग नहीं होता, केवल कर्मो के अनुसार ही आत्मा नये जीवन में प्रवेश कर जाता है। मृत्यु के पश्चात दसवां, तेरहवीं क्रिया कर्म होता है, किंतु आत्मा भगवान के अधीन होता है जिसे उनके कर्मो के अनुसार एक वर्ष में नये शरीर में […]

  रायपुर,13 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वर्ष 2025–26 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। विभाग को यह सम्मान अपनी दो महत्वपूर्ण और नवाचार आधारित पहल FDS 2.0 (ई-कुबेर डिजिटल पेमेंट सिस्टम) तथा वन्यजीव (हाथी) ट्रैकिंग एवं अलर्ट प्रणाली के […]

बिलासपुर। आत्मानन्द स्कुलो में संचालित नर्सरी ,केजी ,एलकेजी को बन्द करने के सरकार के निर्णय से लगभग 300 बच्चों के भविष्य अधर में था ,उनके पालक भी चिंतित और परेशान हो रहे थे कि इन बच्चों के आगे की पढ़ाई का क्या होगा ? इसको लेकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष […]

दिशा की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की गहन समीक्षा* *केंद्रीय राज्यमंत्री की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न* बिलासपुर, 13 जनवरी 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री और सांसद श्री तोखन साहू […]

  आपत्तिकर्ता रावलानी व कश्यप परिवार के सारे आरोप निराधार साबित बिलासपुर 13 जनवरी। तहसीलदार को वचन देकर पलटे आपत्तिकर्ता रावलानी व कश्यप परिवार के सारे दांव सोमवार को फेल हो गए जूना बिलासपुर करबला चौक का बहूप्रतीक्षित सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पूर्व में आरआई मनीष शुक्ला द्वारा किए […]

बिलासपुर |केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया। जनदर्शन के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी