वंदे मातरम् मित्र मंडल की अभिनव पहल: युवा भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,“लव जिहाद : समस्या और समाधान” विषय पर युवाओं ने रखे प्रभावशाली विचार

बिलासपुर, 23 अगस्त 2026

वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा स्थापना के पाँचवें वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अपनी 263वीं बैठक के अवसर पर युवा भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “लव जिहाद : समस्या और समाधान” निर्धारित किया गया था।

प्रतियोगिता के लिए लगभग 100 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के पश्चात 15 से 18 वर्ष के कनिष्ठ वर्ग तथा 18 से 25 वर्ष के वरिष्ठ वर्ग से 10-10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। रविवार, 23 अगस्त 2026 को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, बिलासपुर में चयनित प्रतिभागियों ने विषय पर खोजपूर्ण, तथ्यपरक, प्रभावशाली एवं शानदार प्रस्तुतियाँ देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।चयनित प्रतिभागी

* 18 से 25 वर्ष वर्ग (वरिष्ठ): निधि दुबे (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), पीयूष तिवारी (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), निक्की द्विवेदी (जेपी वर्मा महाविद्यालय), राशि मिश्रा (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), चरण कमल सोनवानी (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), विमर्श तिवारी (मुंबई यूनिवर्सिटी), अंबुज द्विवेदी (जेपी वर्मा महाविद्यालय), आरजू गुप्ता (इग्नू), आशुतोष तिवारी (एलसीआईटी), और सूर्यकांत शर्मा (सीएमडी महाविद्यालय)।

* 15 से 18 वर्ष वर्ग (कनिष्ठ): अंजलि पोरते (जीडीसी), संस्कार द्विवेदी (आत्मानंद), कनक सूर्यवंशी (शासकीय स्कूल गनियारी), केशव देवांगन (महर्षि विद्यालय), माही जीवनानी (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय), श्रद्धा सोनी (सेंट जोसेफ स्कूल), मोहनलाल साहू (आत्मानंद कोटा), ओम गुप्ता (डीपीएस बिलासपुर), शिखा गुप्ता (मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल), और भव्य शर्मा (डीपीएस)।

प्रतियोगिता के विजेता

विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत निम्नलिखित विजेताओं की घोषणा की गई:

 * 18 से 25 वर्ष वर्ग:

  * प्रथम: आशुतोष तिवारी(एल सी आई टी)

 * द्वितीय: राशि मिश्रा(गुरु घासीदास विश्व विद्यालय)   * तृतीय: निधि दुबे(गुरु घासीदास विश्व विद्यालय)

 * 15 से 18 वर्ष वर्ग:

  * प्रथम: भव्य शर्मा(डी पी एस)

   * द्वितीय: श्रद्धा सोनी(सेंट जोसेफ)

  * तृतीय: ओम गुप्ता(डी पी एस)

विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक मंडल

कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा प्रदीप शर्मा का वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह, राशिफल एवं पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

निर्णायक मंडल के सदस्य:

 * चंद्रभूषण वाजपेयी (सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीश)

 * अशोक पंडा (सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय बिलासपुर)

 * ज्योति रानी सिंह (पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद)

* प्रो. मुकेश कुमार सिंह (विभागाध्यक्ष, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय)

* विजय द्विवेदी (संचालक, अर्जुना क्लासेस एवं संयोजक, प्रबुद्ध संघ)

 * रीता भारती (अधीक्षिका आदर्श स्नातकोत्तर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास)

विचार और उद्बोधन

संक्षिप्त उद्बोधन में अशोक पंडा ने रामचरितमानस का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक व्यक्ति द्वारा कही गई कथा आगे बढ़ते-बढ़ते सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध हुई, उसी प्रकार वंदे मातरम् मित्र मंडल की यात्रा मात्र 12 प्रबुद्धजनों से प्रारंभ होकर आज 5000 से अधिक लोगों तक पहुँच चुकी है। उन्होंने केसरिया परिधान में सनातन विचारधारा और सामाजिक जागरण के संदेश की सराहना की।

चंद्रभूषण वाजपेयी ने महेंद्र जैन को ‘राज्य ऋषि’ की उपाधि से संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा अल्प समय में खड़ा किया गया विशाल संगठन और पिछले पाँच वर्षों से निरंतर चल रहे कार्य अतुलनीय हैं। उन्होंने परिवार में संवाद और समूह परिचर्चा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं के साथ नियमित विचारों का आदान-प्रदान उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आगामी कार्यक्रम

भाषण प्रतियोगिता के समापन के पश्चात, वंदे मातरम् मित्र मंडल के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र जैन ने संगठन के गठन, उद्देश्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को निर्धारित पारितोषिक एवं सम्मान आगामी 6 सितंबर 2026 को आयोजित काजल हिंदुस्तानी के मुख्य आतिथ्य कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे।

सफल आयोजन में योगदान

कार्यक्रम का संयोजन नवीन दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन भी उन्हीं के द्वारा किया गया। संघ गीत रामचन्द्र दुबे ने ,नरेंद्र यादव ने शपथ ग्रहण कराया, जबकि प्रदेश महामंत्री जयसिंह चंदेल ने राष्ट्रगीत का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन पृथ्वी सहगल ने किया।

युवा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से वंदे मातरम् मित्र मंडल ने युवाओं को समसामयिक विषयों पर अध्ययन, चिंतन, तार्किक अभिव्यक्ति और स्वस्थ संवाद का अनूठा मंच प्रदान किया.

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News