ग्राम नकटी में गरीबों के आशियाने उजाड़ने के विरोध में बिलासपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा ग्राम नकटी में गरीब परिवारों के घरों को तोड़कर इस भीषण वर्षाकाल में उन्हें बेघर करने के अमानवीय कृत्य के विरोध में आज बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दीपक बैज  के निर्देशानुसार, एवं जिलाध्यक्ष (शहर)  सिद्धांशु मिश्रा  व जिलाध्यक्ष (ग्रामीण)  महेंद्र गंगोत्री  के मार्गदर्शन में नेहरू चौक पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

 

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की इस तानाशाही और संवेदनहीन कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा  ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भीषण बारिश के मौसम में बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाना घोर निंदनीय है। सरकार ने मासूम बच्चों और परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी पीड़ित ग्रामवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।”

जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष  महेंद्र गंगोत्री ने बताया कि “कांग्रेस नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस के संवेदनशील विधायकों ने साफ तौर पर यह निर्णय लिया है कि वे गरीबों का आशियाना उजाड़कर अपने लिए कोई नया आशियाना (आवास) स्वीकार नहीं करेंगे। इस संबंध में कांग्रेस विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री को एक कड़ा पत्र भी लिखा गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि बेघर हुए सभी गरीब परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और उनके पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था की जाए, अन्यथा पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। वर्षाकाल मे परिवारों को बेघर करना अन्याय की श्रेणी मे आता है। इस प्रकार का कृत्य कतई ही बरदाश्त के बाहर है!”

कार्यक्रम में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे, सियाराम कौशिक, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, शेख नजरुद्दीन, राकेश शर्मा, राजेश शुक्ला, आदित्य दीक्षित, शिवा मिश्रा, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, सीमा घृतेश, लकी यादव, मुन्ना श्रीवास, राकेश यादव, स्वर्णा शुक्ला, शेख निजम्मुदीन, बद्री यादव, अनस खोखर, राजीव रतन सिंह, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, महेश ठाकुर, प्रीती पाटनवार, राजू सूर्यवंशी, फरीद खान, प्रवेश पटवा, अनिल यादव , रतीश श्रीवास्तव, अभिनव तिवारी, शिव यादव, गौरव दुबे, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, सकेश मिश्रा, लक्ष्मीनाथ साहू, राहुल वाधवानी, अब्दुल तस्लीम, राहुल सिंह, बॉबी थॉमस, दीपक कौशिक, नरेंद्र टंडन, प्रियंका यादव, आदित्य सिंह, अमितेश राय, नवीन दुबे, विनोद साहू, सुभाष सिंह, मोटी थारवानी, अब्दुल इब्राहिम, ओम कश्यप, शंकर कश्यप, शेख आजम,परदेसी राज, अंकित प्रजापति, मो शाहनवाज, राजेश जैसवाल, जसबीर गुंबर, संजीव पाल, शेरू असलम, अन्नू पांडे, अन्नपूर्णा ध्रुव, राजु साहू, सज्जू खान, अजय यादव, विक्की यादव, वहीदा खान, चित्ररेखा साहू, अजरा खान, फरीदा खान, संतोष अग्रवाल, सत्या सर्वे, शेरसिंह कश्यप,बिहारी देवांगन, पवन साहू, अर्जुन सिंह, सोलेमन सिंह, अमित श्रीवास, पूजा प्रधान, निखिल शर्मा, कौशिक धर, संतोष प्रजापति, आदि शामिल थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News