एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन का असर — अब प्रदेश के SET पास छात्र होंगे लाभांवित पीएचडी में मिलेगा सीधा प्रवेश 

बिलासपुर। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में पंडित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति महोदय एवं यूनिवर्सिटी ग्रंट्स कमीशन (UGC) के चेयरमैन के नाम सौंपे गए ज्ञापन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा SET उत्तीर्ण छात्रों को पीएचडी में इंटरव्यू के आधार पर सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेशभर के हजारों छात्र लाभांवित होंगे।

एनएसयूआई द्वारा लगातार यह मांग उठाई जा रही थी कि SET पास विद्यार्थियों को अनावश्यक जटिल प्रक्रियाओं से राहत देते हुए सरल एवं पारदर्शी प्रवेश व्यवस्था लागू की जाए। इसी मांग को लेकर प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं यूजीसी को ज्ञापन सौंपा गया था।

प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि यह केवल संगठन की जीत नहीं बल्कि प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अधिकारों की जीत है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी छात्रों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए संघर्ष जारी रहेगा, बताया गया कि पूर्व के ज्ञापन में भी सेट पास छात्रों को भी सीधे प्रवेश के लिए अवसर दिया जायेगा ।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नई दिशा और अवसर मिलेगा। संगठन ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी छात्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिर्फ एक कोल माफिया पर पुलिस ने की कार्रवाई,आरोपी कोलडिपो मालिक एवं वाहन मालिक तथा चालको को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया, बड़ा सवाल :क्या यह कार्रवाई आगे भी चलेगी

Tue May 26 , 2026
  डिपो मालिक एवं वाहन मालिकों के द्वारा किया जाता था हेरा-फेरी, और भी कोल डिपो वाले यही काम करके धन्ना सेठ बन गए है,देखते है पुलिस ,जिला प्रशासन और खनिज विभाग और कितने डिपो में दबिश देती है? बिलासपुर। पेण्ड्रीडीह डिपो खदान थाना हिर्री में पुलिस ने कोयले में […]

You May Like

Breaking News