
बिलासपुर – तमिलनाडु के डी एम के नेता एवं विधायक उदय निधि स्टालिन के जहरीले, उत्तेजक एवं भड़काऊ बयान से हिन्दुओं में जबरदस्त आक्रोश है 12 मई को जिस प्रकार तमिलनाडु की विधान सभा में स्टालिन ने सनातन को समाप्त करने की बात कही एवं इसके पूर्व भी वह हिंदू समाज को डेंगू,मलेरिया कोरोना जैसी बीमारियां बता चुके हैं,इस प्रकार के आपत्तिजनक बयानों से हिंदू समाज में जबदस्त आक्रोश है *वन्दे मातरम् मित्र मंडल* ने थाना सिविल लाइन में थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर स्टालिन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में महेन्द्र जैन,जय सिंह चंदेल, प्रफुल्ल मिश्रा,यतीन्द्र नाथ मिश्रा,पार्थों मुखर्जी,डॉ अवनीश त्रिपाठी,जगदीश प्रसाद साहू,नारायण गिरी गोस्वामी,धीरेन्द्र केशरवानी,मनोरंजन सिंह,लखन लाल गुप्ता,सतीश यादव थे।
*वन्दे मातरम् मित्र मंडल 15 मई शुक्रवार को शाम 6 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैंड पर उदय निधि स्टालिन का पुतला दहन एवं प्रदर्शन करेगा*
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu May 14 , 2026
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉलेज के पास आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कुल 369.01 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलापूजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साइंस कॉलेज […]