कांग्रेस नेताओं ने भाजपा मेयर प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप ,कार्रवाई की मांग

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त पर भी भाजपा की मदद करने लगाया आरोप
बिलासपुर।आ बिलासपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा ,पूजा विधानी और अन्य 70 वार्ड प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक ने जिला निर्वाचन अधिकारी और नगर निगम चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भाजपा के प्रत्याशी, वर्तमान सत्ताधारी पार्टी के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में बिना अनुमति के अपने नाम और तस्वीरों वाले बैनर-पोस्टर लगा रहे हैं। यह बैनर और पोस्टर सरकारी संपत्तियों जैसे बिजली खंभों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं, जो निर्वाचन आयोग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियां मतदाताओं को प्रभावित करने और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रत्याशियों पर प्रकरण दर्ज की जाए और सभी अवैध बैनर-पोस्टर तुरंत हटाए जाएं।
नायक ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, जिनमें प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन से मांग की है कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
ज्ञापन के साथ संदर्भित स्थानों की तस्वीरें और वीडियो सबूत भी संलग्न किए गए हैं, जिनमें बैनर-पोस्टर दिखाए गए हैं। इस मामले में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग से भी संज्ञान लेने की अपील की है।
ज्ञापन में आगे कहा गया है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह मतदाताओं के मन में गलत संदेश देगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच का आश्वासन दिया है। बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर यह विवाद पहले से ही चुनावी माहौल को गर्म कर रहा • है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त कलेक्टर ,निगम आयुक्त पर भी भाजपा के इशारे से काम करने का आरोप लगाते हुए इन अधिकारियों को हटाने तक की मांग कर डाली है ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने जिला पंचायत बिलासपुर के सदस्य चुनाव के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की

Thu Feb 6 , 2025
बिलासपुर । जिला पंचायत के चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है । देखें सूची: निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

You May Like

Breaking News