प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा प्रस्तुत 124वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिल्हा की सराहना , छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव का क्षण

*सीकर (राजस्थान) में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने कार्यक्रम का किया श्रवण, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को किया दोहराया*


भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज राजस्थान के सीकर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत 124वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।प्रधानमंत्री  ने अपने मासिक संवाद में विज्ञान, अंतरिक्ष, नवाचार, खेल, संस्कृति और इतिहास जैसे विविध विषयों पर विचार साझा किए, जो भारत को आत्मनिर्भर, जागरूक और गरिमामयी राष्ट्र के रूप में सशक्त करने हेतु प्रेरक हैं।

*केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू का प्रेरणादायक वक्तव्य*

कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि “प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ मात्र एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की चेतना को जागृत करने वाला एक जन-आंदोलन है। यह संवाद नहीं, संकल्पों की श्रृंखला है — जो जन-जन को सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।124वें संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने जिन विषयों पर संवाद किया — अंतरिक्ष, नवाचार, खेल, विज्ञान, संस्कृति और इतिहास — वे भारत को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाले मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।”

चाहे शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा हो, अंतरराष्ट्रीय ऑलंपियाड में भारतीय छात्रों की सफलता, या मराठा किलों को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जाना – ये सभी घटनाएं भारत की प्रतिभा, परंपरा और पराक्रम का वैश्विक प्रदर्शन हैं।”

प्रधानमंत्री  द्वारा आरंभ किया गया ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की ऐतिहासिक पहल है। प्राचीन पांडुलिपियों और सांस्कृतिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण हमारी जड़ों से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों तक हमारी ज्ञान-परंपरा पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। मैं इस अभियान में मंत्रालय स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता हूँ।”

प्रधानमंत्री  ने ‘मन की बात’ में बिल्हा की प्रशंसा की – वेस्ट मैनेजमेंट में नारी शक्ति की अनूठी भूमिका

श्री साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि आज के ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के बिल्हा का उल्लेख करते हुए यहां की महिलाओं द्वारा किए गए वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों की विशेष सराहना की है।

बिल्हा की महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर न केवल अपने जीवन को संवारा, बल्कि पूरे शहर की स्वच्छता में अग्रणी भूमिका निभाई। आज ये महिलाएं स्वच्छता में जनभागीदारी की प्रतीक बन चुकी हैं।”

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 20,000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होना, पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।”

श्री साहू ने इस उपलब्धि को बदलते छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति के नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति बताया।

*राष्ट्र निर्माण हेतु जन-भागीदारी का आह्वान*

श्री साहू ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे आगामी स्वतंत्रता दिवस, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ तथा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों पर राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और एकता के संकल्प को और दृढ़ करें।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज बाटड, पूर्व सांसद आदरणीय सुमेधानन्द सरस्वती, विधायक श्री गोवर्धन वर्मा, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिराम, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रसद जितनी मज़बूत होगी, सीमाएँ भी उतनी ही मज़बूत होंगी: राजनाथ सिंह

Sun Jul 27 , 2025
  *रक्षा मंत्री ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में ज़िम्मेदारी लेने का आह्वान किया *पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व संरचनात्मक परिवर्तन:  अश्विनी वैष्णव* *गति शक्ति विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में 194 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की गईं* दिल्ली :गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत […]

You May Like

Breaking News