
बिलासपुर । जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक एक बिल्हा (बेलतरा ) के लिए अब से कुछ घंटे बाद मतदान शुरू हो जाएगा । प्रचार के अंतिम दौर में उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर लड़ रही युवा प्रत्याशी अधिवक्ता हेमलता साहू सब पर भारी पड़ती दिख रही है ।
अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले हेमलता साहू को अधिकांश गांवों में महिला ,बुजुर्ग और युवा मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है । यह भारी समर्थन वोट में भी तब्दील होगा ।
ग्रामीण मतदाताओं का एकतरफा समर्थन से हेमलता साहू की जीत पक्की दिख रही है ।
बिलासपुर से गए अधिवक्ताओं की टीम ने भी गांव गांव में जाकर हेमलता साहू को वोट देकर विजई बनाने की अपील ग्रामीण मतदाताओं से की है। इसका मतदाताओं पर अच्छा प्रभाव पड़ा है।




