
बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ नहीं होने का आरोप लगाया है और कहा है कि आज विष्णु देव साय का शहर में अनेक जगह कार्यक्रम तय था ।
जिसमें रिवर व्यू में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा अनावरण का भी कार्यक्रम था इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पहुंचने के लिए उनके जिला अध्यक्ष फरमान जारी करते हैं और उसके बावजूद भी पब्लिक नहीं पहुंचने से बसों में भरकर भीड़ को लाया जाता है जिसे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीप कोच के बस में लोगों को भर भर कर लाया जा रहा है
यह बात यह बताती है कि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में अब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को ही रुचि नहीं रह गया है आम जनता तो अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में जाने से बचते नजर आ रहे है , यह भाजपा की घटती लोकप्रियता का प्रतीक है जिसमें शहर के मध्य वह भी रविवार के दिन रिवर व्यू में कार्यक्रम होता है और उसमें कुर्सियां खाली रहती है जबरदस्ती भीड़ को बसों के माध्यम से ढोया जा रहा है, यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का प्रतीक है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनता तो दूर हो चुकी थी अब कार्यकर्ताओं ने भी दूरी बना ली। बिलासपुर का कार्यक्रम पूरी तरह से फेल कार्यक्रम रहा।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Mar 29 , 2026
26 करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण* बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर को विकास की नई दिशा देने महत्वपूर्ण सौगातें दी। इस अवसर उन्होंने अरपा रिवर […]