राज्य सरकार ने अन्य एयरलाइंस को बुलाने के बजाय बिलासपुर को सेवा दे रही एलाइंस एयर में ही बटवारा करा दिया ,बिलासपुर दिल्ली, बिलासपुर कोलकाता दोनों उड़ाने अब वाया अंबिकापुर चलेगी 

प्रयागराज सप्ताह में केवल एक दिन जबलपुर उड़ान बंद

बिलासपुर ।  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर के द्वारा जारी समर शेड्यूल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के छोटे हवाई अड्डों में इंडिगो या किसी अन्य एयरलाइंस को लाने में तो सफल नहीं हुई बल्कि बिलासपुर को सेवा दे रही रिलायंस हेयर की उड़ानों में बंटवारा कर दिया है। समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बिलासपुर से दिल्ली और बिलासपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली सीधी उड़ने वाया अंबिकापुर चला करेंगी।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि बिलासपुर जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक अकेली एलाइंस एयर पर्याप्त नहीं है क्योंकि उसके पास सीमित संख्या में ही विमान है। इसी कारण राज्य सरकार से लगातार या भांग की जा रही थी कि वह ओपन टेंडर के माध्यम से अन्य एयरलाइंस को आमंत्रित करें। परंतु ऐसा करने के बजाय राज्य सरकार ने एलाइंस एयर पर ही बिलासपुर अंबिकापुर और जगदलपुर सभी जगह उड़ानों की जिम्मेदारी सौंप दी है। समिति ने बताया कि राज्य शासन ने ही एलाइंस एयर से रायपुर जगदलपुर हैदराबाद की उड़ान प्रारंभ कराई है जबकि रायपुर से पहले से 3 बड़े विमान इंडिगो के हैदराबाद के लिए चल रहे है। समिति ने कहा कि इसकी विपरीत बिलासपुर से हैदराबाद की उड़ान की मांग बहुत अधिक है यही रायपुर जगदलपुर हैदराबाद उड़ान को बिलासपुर जगदलपुर हैदराबाद के रूप में चलाया जा सकता था। परंतु ऐसा नहीं किया गया।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि यह बात समझ से परे है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ और विशेष कर बिलासपुर से नई उड़ानों को प्रारंभ करने के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से सभी एयरलाइंस कंपनी को आमंत्रित क्यों नहीं कर रही। जबकि वायु योजना के तहत बजट में सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है परंतु यह सब्सिडी बिना किसी टेंडर के एलाइंस एयर को दी जा रही है जिसके पास पर्याप्त संख्या में विमान नहीं है और वह उन्हीं विमान से सभी जगह सेवा देने का प्रयास करती है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि यह स्थिति बिलासपुर के हितों के साथ कुठाराघात है और इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जवाफूल चावल वाला रायगढ़ जिला अब अफीम के नाम से बदनाम  हो गया!

Tue Mar 24 , 2026
रायगढ़ ।  धान के कटोरे छत्तीसगढ़ की कहानी बहुत ही साफ सुथरी थी और किसान अपनी मेहनत और पसीने की कृषि का उत्पादन कर फसल से जो भी काम लेते थे उससे खुश होकर अपने परिवार के साथ जिंदगी का गुजारा कर लेते थे पर पिछले सालों से छत्तीसगढ़ में […]

You May Like

Breaking News