
त्रिदिवसीय कबीर ज्ञान यज्ञ सत्संग पुलाली कला में संपन्न
. बिलासपुर। 17जनवरी से 19जनवरी तक कबीर ज्ञान यज्ञ सत्संग पुलाली कला ग्राम पंचायत ,विकासखंड पाली ,जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में कबीरपंथ के पारखी संत दूर दूर से पधारे थे,।बड़ोदरा गुजरात से संत श्री शीलेंद्र साहेब ,कांकेर से संत श्री कोमल साहेब, सौंनपैरी से संत श्री रामलाल साहेब जी, मंदरौद कबीर आश्रम से संत श्री हेमेंद्र साहेब, सत्य निजनाम धाम राछा पोड़ी से संत कबड्डी दास साहेब जी, रतनपुर करैहा पारा कबीर आश्रम से संत हनुमान दास शास्त्री साहेब जी, पंथ श्री सुदर्शन नाम साहेब द्वितीय पंथाचार्य गद्दी धाम रतनपुर से महंत निर्मल दास जी साहेब,संत प्रेमदास जी शास्त्री साहेब,बेमेतरा साध्वी कबीर आश्रम से मधु साहिबा, लोहड़िया साध्वी कबीर आश्रम से उपकर साहिबा,विमला साहिबा, ग्राम पुलाली कला से धीरज साहिबा,सुमति साहिबा, मड़ई कबीर आश्रम से भी योगी ध्यानी ज्ञानी जन पहुंचे थे।
समापन अवसर पर पहली बार कोरबा जिला तथा पाली विकासखंड के युवा तुर्क ,क्षेत्र के राजनीति में पैठ रखने वाले तथा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर डॉ पवन कुमार सिंह (मुख्य अभ्यागत अतिथि), कौशल सिंह नेटी सदस्य जिला पंचायत, श्री मती पूर्णिमा शोभासिंह जगत अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, उत्तम सिंह ओरके सभापति जनपद पंचायत पाली,श्री अंशल कंवर ,श्री पोषक दास महंत सांसद प्रतिनिधि ,श्री धर्मेंद्र सिंह राज जनपद पंचायत सदस्य पाली, श्री भरत मानिकपुरी ,प्रांत अध्यक्ष मानिकपुरी पनिका समाज,श्री संतोष दास जिला अध्यक्ष कोरबा मानिकपुरी पनिका समाज, श्री सत्य नारायण पैकरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,श्री बी डी अग्रवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा पाली , श्री मती गुलाबशिंह टेकाम, श्री मती रस कुंवर सरपंच ग्राम पंचायत पुलाली कला, विशेष रूप से उपस्थित हुवे। सत्संग सभा को संबोधित करते हुवे संत शीलेंद्र साहेब ने कहा जिस प्रकार एक ही तरह के पानी का कीमत गांव,शहर, रेल के डिब्बे और फाइव स्टार होटल में अलग अलग होता है,गांव में कोई पैसा नही लगता,वही पानी बोतल में 20से50रूपये लीटर और बड़े बड़े होटलों में 100रुपया बॉटल भी मिलता है।
पानी वही है इसी तरह मानव तो सब वही हैं,उनमें रक्त तथा स्वास भी एक ही तरह की प्रवाहित हो रही है, जाति ,धर्म,संप्रदाय से हटकर कबीर साहब के नाम का पंथ है,यहां मानव के विचार,भाव एवं शरीर की शुद्धता का ही कीमत है,इसीलिए कोई जमीन पर श्रद्धालु के रूप में,कोई कुर्सी पर,पदाधिकारी रूप में तो कोई मंच पर संत के रूप में अलग अलग बैठे हुवे हैं,पानी रूपी कबीर की अमृत वाणी सभी के लिए एक है,कोई भेद नहीं है,इसीलिए सभी लोग एक ही पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मुख्य अभ्यागत अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवनकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा “में सौभाग्य शाली हूं विशाल कबीर पंथ के छोटे साहेब श्री भानुप्रताप साहेब जी से लगभग आधा घंटा कबीर साहब के विचारों के प्रसाद को ग्रहण किया हूं, आज मुझे साध्वी कबीर आश्रम पुलाली कला ग्राम पंचायत के इस कबीर सत्संग ज्ञान यज्ञ में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यहां अनेक जाति के लोग कबीर साहब के पारख सिद्धांत को ग्रहण कर रहे हैं,मानिकपुरी पनिका समाज कबीर के आदि अनुयाई हैं,इसलिए इनका आचरण व्यवहार बहुत ही सादगी ,मिलनसार शुरु से ही रहा है। आज यह विशाल रूप धारण कर लिया है,खासकर महिलाएं अधिकाधिक संख्या में यहां उपस्थित होकर घर परिवार को सहज सरल जीवन जीने तथा नशा ,शराब से दूर रहकर घर परिवार और हंसता खेलता जीवन को उजड़ने से बचाने का संदेश दे रही हैं,साध्वी कबीर आश्रम का उद्देश्य भी यही है।सच मायने में कहूं तो “सत्य ही मानवता का मूल धर्म है,इसे हम सबको अपनाना चाहिए”।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित जन नेताओं ने साध्वी कबीर आश्रम का निरीक्षण कर निहायत समस्याओं से अवगत हुवे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवनकुमार सिंह ने पुलाली कला में साध्वी कबीर आश्रम के लिए पानी की समस्या के निदान हेतु बोर उत्खनन कर पाइप लाइन बिछा कर 24घंटा पानी की उपलब्धता तथा आश्रम में आने जाने वालों और साध्वियों के उपयोग के लिए अलग अलग प्रसाधन, एवं बाथ रूम के लिए एक माह के भीतर व्यवस्था सामुदायिक मद से कराने की घोषणा की,जिसे जनमत ने ध्वनिमत से हर्षित सैकड़ों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन घनश्याम दास महंत गुरुजी ने तथा आभार प्रकट डॉक्टर फूलदास महंत ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने महंत निर्मलदास जी से सात्विक चौका आरती का पान प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पीला दास ,रविन्द्र महंत,चंद्रशेखर, शत्रुघन, मोहर दशरथ कँवलदास,राधे दास,गोपालदास, मोती दास,डॉक्टर रामपाल सिंह, जनक दास,रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर कोटा से श्री भारत दास महंत, हरिहर दास, ज्ञान दास, सुकृत दास,सावन दस,गोरे इंगले, शुकुल सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम को आर्थिक सहयोग विशेष रूप से गोरे दास पाली(,प्रांत सचिव,पनिका समाज)तथा टेंट वाले का विशेष सहयोग मिला।


