धान खरीदी केन्द्रो में लिमिट बढ़ाने को लेकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने जिलाधीश को पत्र लिखा

बिलासपुर । – धान खरीदी के अंतिम तिथि 31 जनवरी शासन द्वारा तय की गई है केवल 12 दिन शेष रह गये है समितियों प्रतिदिन खरीदी की लिमिट विभाग द्वारा तय की गई है। जिसको देखते हुए यह तय है कि लिमिट या खरीदी तिथि नही बढ़ाई गई तो कोटा विधानसभा में लगभग 1 हजार से उपर किसान धान बेचने से वंचित रह जायेगे। उक्त समस्या को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कलेक्टर बिलासपुर पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में धान खरीदी केन्द्रो में धान की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि कोटा के धान उपार्जन केन्द्र रतनपुर केन्दा बेलगहना मिट्ठूनवागांव धूमा नगचुई चपोरा पोड़ी पचरा करगीकला में धान खरीदी की लिमिट अत्यंत कम रखी गई है वर्तमान में लगभग 25 प्रतिशत किसान का धान बिक्री होना शेष है लिमिट कम होने के कारण किसान को धान का टोकन प्राप्त करना एवं बिक्री करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कृषको द्वारा मेहनत लगन एवं पैसा लगाकर अच्छी फसल का पैदावार किया गया लेकिन शासन की नीति लिमिट तय होने से धान नहीं बिक पाने से किसानो की बड़ी आर्थिक क्षति होगी।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी गांरटी के तहत शासन की नीति है कि किसान से प्रति एकड़ 21 क्वींटल सभी किसानो की खरीदी की जायेगी लिमिट या तिथि नहीं बढ़ाई गई तो मोदी गारंटी का उल्लंघन एवं किसान हितैषी नितियों के विपरित निर्णय होगा। इस लिए जिलाधीश महोदय किसानों के समस्या को लेकर शासन से लिमिट या तिथि बढाने की अनुशंसा कराये ताकि किसानों को राहत मिल सके ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टमाटर की बेहतरीन फसल से किसान त्रवेंद्र साहू की बदली किस्मत ,टमाटर की खेती से मिला भरपूर फायदा

Tue Jan 20 , 2026
*यहां का टमाटर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तक जा रहा*  रायपुर, 17 जनवरी 2026/ टमाटर की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे उन्हें कम लागत में अच्छा मुनाफा (लाखों में) मिल रहा है, क्योंकि इसकी बाजार में साल भर मांग रहती है […]

You May Like

Breaking News