प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर ठग गिरफ्तार

 

 मोटरसायकल बदल–बदलकर अलग-अलग स्थानों पर 04 घटनाओं को दिया गया अंजाम

 रुपयों का लालच देकर अधिक लाभ दिलाने के नाम पर बैंक में अमानत के रूप में जेवरात जमा कराते थे

नाम आरोपी :-

. रामप्रसाद यादव पिता अंजोरीलाल यादव, उम्र 65 वर्ष, साकिन पोड़ी, थाना सकरी

जितेन्द्र यादव पिता स्व. अजीत यादव, उम्र 38 वर्ष, साकिन ढनढन, हाल मुकाम एलआईजी-4, दीनदयाल कॉलोनी, मंगला,

कन्हैया सोनी पिता पुरुषोत्तम सोनी, उम्र 45 वर्ष, साकिन सोनी मोहल्ला, तखतपुर

बिलासपुर। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत कराने का झांसा देकर, तत्काल रकम दिलाने में विलंब होने पर योजना निरस्त हो जाने की बात कहकर, पीड़ितों से अमानत के रूप में नगद राशि अथवा सोने-चांदी के जेवरात लेकर धोखाधड़ी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

उक्त घटनाओं पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें प्रत्येक घटना में दो व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक सी जी -10-बी वाई-9201 से आते-जाते दिखाई दिए।

सीसीटीवी फुटेज एवं प्रार्थियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों रामप्रसाद यादव एवं जितेन्द्र यादव को थाना तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन एवं शांति बाई यादव से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत कराने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक सी जी -10-भी वाई-9201, नगद ₹ 4,500/- तथा सोने-चांदी के जेवरात कुल कीमती ₹ 2,56,000/- जप्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जप्त जेवरात को गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखना बताया गया, जिसे थाना तलब कर विधिवत पूछताछ की गई।

 

उक्त प्रकरण में आरोपी रामप्रसाद यादव, जितेन्द्र यादव एवं कन्हैया सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेनानी परिवार ने किया ध्वजवंदन,स्मरण,प्रतिनिधियों का सम्मान,खरौद,शिवरीनारायण भ्रमण

Mon Jan 5 , 2026
   *सेनानियों का साहस समाज के लिये दर्पण है आज की पीढ़ी को बताने की ज़रूरत है-पूजा विधानी* *बचपन से रोपे गये देश भक्ति के बीज से पैदा होते है सेनानी-विनोद सोनी* *वन्दे मातरम् उद्यान देश के सेनानियों का सम्मान-मुरली खंडेलवाल* बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर  […]

You May Like

Breaking News