नारीशक्ति के सावनोत्सव में लवजीत बनी सावन सुंदरी,माँ के नाम वट वृक्ष का किया रोपण

 

*बिलासपुर । स्थानीय विकास नगर 27 खोली बाजपेयी परिषद में आज सावन उत्सव पर्व पर नारिशक्ति छत्तीसगढ़ संस्था का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व दीप प्रज्वलित कर की गई । नारिशक्ति संस्था की अध्यक्ष डॉ उषाकिरण बाजपेयी ने उपस्थित सभी बहनों को सावन उत्सव की बधाई देते हुये उत्तम स्वास्थ की कामना की ।

संस्था का प्रतिवेदन पढ़ते हुये प्रकृति बचाने अधिक से अधिक लगाने अपने माँ एवं जन्म उत्सव पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलवाया । सभी बहनो ने माँ के नाम वट वृक्ष का रोपण किया एवं सभी बहनो को एक एक चंदन का पौधा संस्था द्वारा मेम्बर श्रीमती इंदिरा चौधरी ने भेंट किया ।**सावन का झूला सजाकर सभी बहनो ने आनंद लिया सावन सुंदरी की रेस में तीन बहनों में से लक्की ड्रा निकाल सावन सुंदरी का चयन “लवजीत शर्मा” का कर धूमधाम से सावन झूले तक ला ताज पहनाकर सावनी गीत “क्या जाने कोई क्या जाने मुझे श्यामसंग प्रीत पर मन मोहन सामूहिक प्रस्तुति दी गई ।*

*समय से पधारनें का पंचुअलटी से आने वाली बहने सिर में पुस्तक रख बेलनस बनाकर चलने की प्रतियोगिता की विजेता श्रीमती इंदिरा चौधरी बनी। रोचक खेल प्रतियोगिता में बिंदी गैम में प्रथम परवीन द्वितीय रुचि त्रिवेदी एवंतृतीय लवजीत शर्मा रही ।सावनी गीत की विजेता श्रीमती श्रद्धा तिवारी एवं नृत्य की विजेता श्रीमती लवजीत शर्मा रही ।

प्रतियोगिताओं का निर्णय कर्ता श्रीमती मँजु पाटनी एवं श्रीमती सरिता मिश्रा रही । सभी बहनो ने सावनी गीतों की आकर्षक प्रस्तुति “मोर बर ले दे न राजा लाली लुगरा,काला काला चश्मा.मेघा रे मेघा,टिप टिप बरसा पानी आदि डांस कर धूम मचा दिया*

*कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ उषा किरण बाजपेयी व आभार प्रदर्शन श्रीमती डॉ रश्मि बाजपेयी द्वारा किया गया । सावन उत्सव में क्रमशः श्रीमती त्रिवेणी भोई,श्रद्धा तिवारी,इंदिरा चौधरी.डॉ उषा किरण बाजपेयी,किरण शुक्ला,जावेदा परवीन,डॉ संधिया तिवारी,प्रीति मिश्रा,सरिता मिश्रा,लवजीत शर्मा,रुचि तिवारी,डॉ रश्मि बाजपेयी,कामिनी पांडेय,शिरोमणी ठाकुर,ममता मिश्रा.मँजु पाटनी,प्रीति तिवारी.मृदुला अवस्थी.हर्षा बाजपेयी,माया चंद्राकर,वर्षा राजपूत,पार्वती सिंग सहित काफ़ी बहने उपस्थित रही ।

सभी बहनो ने एक साथ फलाहार,छत्तीसगढ़ व्यंजन का आनंद लिया ।*

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनटीपीसी हादसा, दौरा छोड़ विधायक दिलीप लहरिया अपोलो अस्पताल पहुंचे

Wed Aug 6 , 2025
बिलासपुर।  सीपत स्थित एनटीपीसी में हादसे की जानकारी मिलने पर मस्तूरी का दौरा छोड़ विधायक दिलीप लहरिया अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे और घायल श्रमिक के परिजनों से मुलाकात की अपोलो के डॉक्टर से इलाज की जानकारी ली । विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह दुर्घटना दुर्भाग्य जनक है एनटीपीसी प्रबंधन […]

You May Like

Breaking News