
विलासपुर। नगर निगम चुनाव के लिए महापौर बनने दावेदारों की लाइन लग गई है।सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी में अधिकांश पार्षद जो पिछड़ा वर्ग से है,वे महापौर की दौड़ में शामिल है। जिन पार्षदों का वार्ड,पिछड़ा वर्ग महिला तथा अन्य वर्गों के लिए आरक्षित हो गया है ऐसे पार्षद जो इस बार अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकते महापौर प्रत्याशी की दौड़ में शामिल है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में इस बार चौंकाने वाला नाम खासकर जाति विशेष को लेकर आ सकता है वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और सभी विधायक यह बात अच्छी तरह से जानते है कि बिलासपुर नगर निगम के महापौर महापौर के लिए प्रत्याशी का चयन पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ही करेंगे ।

पांच विधानसभा क्षेत्र में बंटे बिलासपुर नगर निगम के चुनाव में बिल्हा, तखतपुर, बिलासपुर और बेलतरा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक तथा मस्तूरी के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी की सहमति पार्षद प्रत्याशी चयन के लिए जरूर होगी लेकिन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक पार्षदों की संख्या होने के नाते तथा महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी को जीताने के लिए अंतिम तौर पर यह माना जा रहा है कि महापौर प्रत्याशी का चयन विधायक अमर अग्रवाल के ही जिम्मे रहेगा तथा उनकी ही पसंद के उम्मीदवार को महापौर का प्रत्याशी बनाया जाएगा।
पिछले ढाई दशक से यह माना जाता रहा है कि पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का चुनावी प्रबंधन बेहतर रहा है और इसी बेहतर प्रबंधन के चलते अमर अग्रवाल बिलासपुर के लगातार विधायक निर्वाचित होते आ रहे है(२०१८ को छोड़) यह माना जा रहा कि अमर अग्रवाल की पसंद भाजपा नेताओं और पार्टी संगठन को स्वीकार्य होगा और इस लिहाज से अमर अग्रवाल को शहर सरकार में मेयर बनाने के लिए वो तमाम तरकश तीर से निकालने होंगे जो विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए निकालते रहे है ।सीधी सी बात है श्री अग्रवाल पार्टी के प्रति निष्ठावान और जीत की गारंटी वाले अपने समर्थक को ही महापौर का प्रत्याशी बनवाएंगे। वैसे तो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित महापौर पद के लिए भाजपा में दावेदारों की लाइन लगी है कई ऐसे भी दावेदार है जिनकी पार्षद की टिकट भी खतरे में है लेकिन वे महापौर प्रत्याशी बनने का ख्वाब देख रहे है लेकिन अमर अग्रवाल के पास सबका कच्चा चिट्ठा है ।
उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान सरकंडा पार को नगर निगम बनाने का वादा किया था । यह ठीक है कि नए नगर निगम के लिए बहुत सारे नियम को पूरा करना पड़ता है और इस काम में बहुत ज्यादा वक्त भी लगता है इसी लिए सरकंडा पार के नागरिकों का मानना है कि ठीक है नगर निगम जब बनेगा तब बनेगा फिलहाल नगर निगम न सही कम से कम महापौर प्रत्याशी ही सरकंडा क्षेत्र से बनवा दें । अभी तक सरकंडा क्षेत्र से एक भी बार महापौर प्रत्याशी नहीं बन पाया है।

विधायक अमर अग्रवाल राजनीति के चतुर सुजान हैं ,उनके पास महापौर के लिए योग्य समर्थक भी होंगे लेकिन अभी वे खुलासा नहीं करेंगे । भाजपा के महापौर प्रत्याशी के चयन में अमर अग्रवाल के कई गूढ़ रहस्य छिपे होंगे। वे ऐसे चेहरे को सामने लाएंगे जिसका चाहकर भी कोई अन्य विधायक असहमति नहीं जता पाएंगे।भाजपा के भीतर खाने में जिस चर्चे की सुगबुगाहट है उसके मुताबिक पिछले 20 वर्षों से लगातार पार्षद का चुनाव जीतते आ रहे श्याम साहू का नाम महापौर प्रत्याशी के दावेदारों में सबसे ऊपर है हालांकि तिफरा नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे रामू साहू भी प्रत्याशी बनने जोर लगा रहे है । इसी तरह रामदेव कुमावत,विनोद सोनी ,विजय ताम्रकार , भरत कश्यप,शैलेन्द्र यादव,दुर्गा सोनी जैसे और भी दावेदारों नाम दबी जुबा से हवा में लहरा रहे है ।इन सारे नामों के बीच श्याम साहू का पलड़ा निश्चित रूप से भारी दिख रहा है ।
एक नजर श्याम साहू के 20 साल के राजनैतिक सफर पर
नगर निगम बिलासपुर के महापौर पद के लिए सशक्त दावेदार श्याम साहू विधिवत भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के समक्ष अनुरोध किया है । राजनीति शास्त्र में एम ए किए 51 वर्षीय श्याम साहू पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के विश्वसनीय समर्थकों में गिने जाते है और श्री अग्रवाल के प्रयासों से ही श्याम साहू वर्ष 2004 से 2024 तक भाजपा के पार्षद निर्वाचित होते रहे । वे निगम में एम आई सी मेंबर भी रहे ।वर्ष 2004 से 2014 तक वार्ड क्र. ३४ से पार्षद,वर्ष 2014 से 2019 तक वार्ड क्र. 59 से और वर्ष 2019 से 2024 तक वार्ड क्र. 65 में पार्षद रहे ।भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए पार्टी के लिए 500 सदस्य बनाये ।
श्याम साहू द्वारा पार्टी की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने विभिन्न वार्डों में शिविर लगवाया गया । केन्द्र की योजनाये उज्जवला , हर घर शौचालय, प्रधान मंत्री आवास योजना,आदि के पक्ष में प्रचार कर अपने वार्ड समेत विभिन्न वार्डों के नागरिकों को बताकर इन योजनाओं का लोगो का फायदा दिलवाया।
वार्ड क्र. 59 में पार्षद रहते हुए बिलासपुर नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग का चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल 2014-2019 तक केन्द्र की स्वच्छता अभियान में योगदान दे विलासपुर नगर निगम में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया गया था जिसके कारण विलासपुर शहर साफ-सफाई स्वच्छता के मामले में देश के अग्रणी शहरों में गिना जाने लगा । बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ जिसमें पूर्व नगरीय प्रशामन मंत्री अमर अग्रवाल का पूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Mon Jan 20 , 2025
: बिलासपुर । चुनाव आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा और आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही अब प्रत्याशी के नामों की घोषणा को लेकर दावेदारो और आमजन की निगाहें राजनैतिक दलों की ओर हो गई है। पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल पिछले कई दिनों […]