
बिलासपुर। ।पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वय कमलेश शर्मा व वीरेंद्र गहवई के नेतृत्व मे सोमवार को एसएसपी रजनेश सिंह से पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला ।सौहाद्रपूर्ण माहौल में पत्रकारों की बात और मांग को एसएसपी ने गंभीरता से सुना और उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया । मामला दो पत्रकारों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस द्वारा आनन फानन में प्रकरण दर्ज करने का था।
पत्रकार सदाब खान एवं सैयद मोहम्मद जफर के विरुद्ध बिना जांच दर्ज की गई एफआईआर मे टॉवर लोकेशन, मोबाईल का कॉल डिटेल व घटना स्थल मंगला चौक से सीसीटीवी फूटेज संलग्न कर निष्पक्ष जांच की मांग करने वरिष्ठ पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी रजनेश सिंह से मिला ।पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा व वीरेंद्र गहवई के नेतृत्व मे पत्रकारों ने एसएसपी से चर्चा कर बिना जांच दर्ज़ पुलिस रिपोर्ट को लेकर शिकायत पत्र सौपा । प्रतिनिधि मंडल ने एस एस पी से स्पष्ट तौर पर कहा कि वे किसी का भी पक्ष या विरोध करने नहीं आए है बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने आए है और जांच में चाहे जो भी दोषी हो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । एस एस पी रजनेश सिंह ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए शिकायत आवेदन पर जांच के बिन्दुओ को दर्ज़ कर कक्ष मे मौजूद एडिशनल एसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल को मामले की जांच का जिम्मा सौपा है।
उल्लेखनीय है कि सकरी में शमशान की भूमि पर मकान बनाकर विक्रय करने के मामले को दैनिक दबंग दुनिया समाचार पत्र में खबर प्रकाशित करने से क्षुब्ध होकर बीते 23 जून को थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज़ कराई कि वरिष्ठ पत्रकार सदाब व जफर ने उससे खबर न छापने के एवज मे भयादोहन की कोशिश की ।शिकायतकर्ता के कथन पर बिना जांच थाना सिविल लाईन मे बी एन एस की धारा 308(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज़ कर लिया गया। बिना जांच दर्ज़ किए गए एफआईआर से सकते मे आए पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष बिलासपुर कमलेश शर्मा, विरेन्द्र गहवई वरिष्ठ पत्रकार असद अहमद ज़ुन्जानी, निर्मल माणिक, आशीष दुबे,अजीत मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, नीरज धर दीवान, लोकेश बाघमारे, श्याम पाठक, मोहम्मद इसराइल, श्रीकांत प्रजापति,अशरफ मेमन, रूद्र गोस्वामी,अमजद खान, अजीत सिंह,अरविन्द मिश्रा, शिव तिवारी, असलम खान सहित अन्य पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसएसपी रजनीश सिंह से भेंट करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।
एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाक़ात कर वरिष्ठ पत्रकारों ने मामले के विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जांच मे शिकायतकर्ता व सैय्यद जफर का टॉवर लोकेशन, उनके मोबाईल का कॉल डिटेल व घटना स्थल मंगला चौक से सीसीटीवी फूटेज संलग्न किए जाने का निवेदन किया गया जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने शिकायत आवेदन मे जांच के बिन्दुओ को लिखते हुए कक्ष मे मौजूद शहर कप्तान राजेन्द्र जायसवाल को जांच का जिम्मा सौंपते हुए कहा कि जांच मे वास्तविकता सामने आ जाएगी जो दोषी है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में शिकायत अगर सही नहीं पाया गया तो शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला कायम किया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है अगर कहीं कुछ गलत घटित हो रहा है तो जरूर लिखिए लेकिन इसका पर्याप्त सबूत भी होना चाहिए । पत्रकार के लिखने से ही प्रशासन व पुलिस के संज्ञान में मामला आता है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu Jul 3 , 2025
कोयले के व्यापार में विभिन्न फर्जी बिल दर्शा कर घोटाला किए जाने का मामला बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में जी एस टी चोरी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जहां कठोर कार्रवाई करने का आदेश देने के साथ ही रिकॉर्ड जी एस टी वसूली के लिए अफसरों की टीम […]