बिलासपुर । पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है जो पीतल को सोना बताकर ज्वेलर्स संचालकों से ठगी किया करता था जिसमें गिरोह की महिलाओं की मुख्य भूमिका होती थी। पुलिस ने गिरोह के दो महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 140 ग्राम सोने के गहने, 3 किलो चांदी के गहने और 94 हजार रुपए नगद जप्त किए है। पकड़े गए सभी आरोपी इलाहाबाद के है और एक ही परिवार के है। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में वारदात करना स्वीकार किया है।

*छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो रायपुर, राजनांदगांव सहित बिलासपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानो में हुये चोरी के मामले में पकडे गये इलाहाबाद के शातिर ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह
आई जी संजीव शुक्ला , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद कडी से कडी जोडते पुलिस पहुची ’’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ तक।*
*घटना के बाद से घटना स्थल व आस पास ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर व थाने की टीम सूचना संकलन में लगे रहे व शहर एवं दीगर जिले के 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।*
’’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ के 03 महिला व 02 पुरूष सहित कुल 05 सदस्य गिरफ्तार करीब 14 लाख रू के 140 ग्राम सोने के जेवर, 03 कि.ग्रा. चांदी के जेवर, नगदी रकम 94 हजार रू चोरी के लिये उपयोग में लाये मारूती बलेनो कार जुमला किमती करीब 20 लाख रू बरामद
*पुछताछ के दौरान आरोपियो से हिम्मत लाल ज्वेलर्स बिलासपुर, माँ बंजारी ज्वेलर्स उरला जिला रायपुर एवं लक्ष्मी ज्वेलर्स राजनांदगांव में चोरी करने का हुआ खुलासा।*
*नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 21 वर्ष साकिन सुल्तानपुर, इलाहाबाद
02. मालती सोनी पति कन्हैया लाल उम्र 52 वर्ष साकिन नैनी इलाहाबाद
03. पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी उम्र 36 वर्ष साकिन इलाहाबाद
04. राहुल सोनी उर्फ मनीष पिता भारत लाल उम्र 22 वर्ष साकिन सेक्टर शांति पुरम, इलाहाबाद
05. श्याम सोनी पिता बबलू सोनी उम्र 35 वर्ष साकिन इलाहाबाद
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 28.04.2025 को थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत हिम्मत लाल ज्वेलर्स गोल बाजार बिलासपुर में दोपहर करीब 11.30 बजे दो महिला ज्वेलरी शॉप में आकर नकली सोना को असली बताकर उसके एवज में 42.3 ग्राम असली सोना किमती 4,55,000 रू एवं नगदी रकम 13,572 रू ठगी कर लेने की रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
घटना की सूचना पर आईजी संजीव शुक्ला एवं बिलासपुर एस ए रजनेश सिंह द्वारा मामले में तत्काल कार्रवाई करने व आरोपियों को पकडने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना कोतवाली टीम से निरीक्षक अजहरउद्दीन की विशेष टीम आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना की गई जो आरोपियों का पीछा करते हुये राजनांदगांव पहुँचने पर कारधा एवं सकोली पुलिस जिला भण्डारा (महाराष्ट्र) के सहयोग से आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया ।आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात नगदी रकम एवं चार पहिया वाहन बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर एवं राजनांदगांव में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, जिसके बारे में विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इस प्रकार घटित गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों की पहचान कर सनसनीखेज खुलासे में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, निरी. अजहरउद्दीन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विवेक पाण्डेय सउनि शितला प्रसाद त्रिपाठी प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिक आरक्षक अविनाश, निखिल, विरेन्द्र, अभिजीत म.आर. पुष्पा खरे की प्रशंसा करते हुये उन्हे उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
ज्वेलरी दूकान में चोरी के दर्ज प्रकरणो की सूची:-*
01. थाना उरला जिला रायपुर अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक 28.04.2025 के माँ बंजारी ज्वेलर्स मेन रोड उरला।
02. थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव अपराध क्रमांक 202/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक *29.04.2025 के मा लक्षमी ज्वेलर्स भारत माता चैंक राजनांदगाव।
प्रदेश में हुई चोरी की अन्य घटनाओ के संबंध में आरोपियो से विस्तृत पुछताछ की जा रही है व गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।



