सीपत । भाजपा मंडल सीपत का संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को स्थानीय विश्रामगृह में सम्पन्न हुई। जिसमे प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के भाजपा पार्टी के 6 कार्यक्रम में से प्रमुख कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी चंद्रप्रकाश सूर्या ने की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। चंद्रप्रकाश सूर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी स्थापना दिवस और बाबा साहब की जयंती हमारे लिए गौरव के क्षण हैं। हमें इन अवसरों पर पार्टी की विचारधारा और बाबा साहब के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटें। जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा बाबा साहब अंबेडकर ने समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज की सेवा करनी चाहिए।

पार्टी स्थापना दिवस व संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की जयंती को लेकर सीपत भाजपा मंडल की हुई महत्वपूर्ण बैठकभाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। लेकिन इसकी शुरूआत करने वाले लोगों को भी याद किया जाना चाहिए। अप्रैल को स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा जरूर लगाएं। बैठक में 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और विचार गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं,14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके योगदान को याद किया जाएगा।
इस बैठक में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेश यादव,भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता रविश गुप्ता , मन्नू सिंह, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, बलराम पाटनवार एमनलाल साहू , हरिकेश गुप्ता , शिव साहू , सतीश पाटनवार , गौकरण साहू , ललित यादव , अभिमन्यु सिंह ठाकुर , तिरूपति पाटनवार , तुलेश्वर पाटनवार , श्रीमती नंदनी साहू , गिरीजा मंडलोई आदि मण्डल के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना और बाबा साहब के आदर्शों को सशक्त रूप से जन जन तक पहुंचाना था।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176
Sat Apr 5 , 2025
बिलासपुर। समाजसेवी प्रवीण झा के द्वारा लगातार दूसरे वर्ष एक हजार एक श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या ले जाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दर्शन कराने पुण्य का कार्य किया जा रहा। शुक्रवार को पुलिस मैदान ए सी बसों से 1008 लोगों को रामलला दर्शन के लिए भेजा गया । केंद्रीय […]