
बिलासपुर। समाजसेवी प्रवीण झा के द्वारा लगातार दूसरे वर्ष एक हजार एक श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या ले जाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दर्शन कराने पुण्य का कार्य किया जा रहा। शुक्रवार को पुलिस मैदान ए सी बसों से 1008 लोगों को रामलला दर्शन के लिए भेजा गया । केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मंत्रोच्चारण और आरती पूजा के बाद ए सी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। बस की पहली सीट पर श्रीराम भक्त हनुमान विराजमान थे।
पुलिस मैदान में सुबह 10 बजे से ही अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था । पुलिस मैदान में पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी। समाज सेवी प्रवीण झा और उनकी टोली तैयारियों में जुटे हुए थे ।
दोपहर 12 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,विधायक धरम लाल कौशिक,पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत अनेक नेताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों की उपस्थिति में मंच पर भगवान राम की आरती तथा पूजा पाठ के बाद मंचस्थ अतिथियों ने अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण को हिंदुओं की आस्था का प्रतीक बताते हुए समाज सेवी प्रवीण झा के आम लोगों को निःशुल्क अयोध्या लेकर जाने और रामलला का दर्शन करवाने को पुण्य कार्य बताते हुए श्री झा की सराहना की।
शहर के आम लोग जो रामलला का प्रत्यक्ष दर्शन करने की इच्छा तो रखते है लेकिन अर्थाभाव और सुरक्षा के बिना संभव नहीं मानते थे लेकिन समाजसेवी प्रवीण झा जो इस पुण्य कार्य को हनुमान जी की इच्छा और कृपा मानते है ,ने हजारों श्रद्धालुओं की इच्छा और कल्पना को न केवल पूरा कर रहे है बल्कि उन श्रद्धालुओं के लिए आने जाने रहने ,भोजन,नाश्ता सबकी जरूरत भी वे निःशुल्क कर रहे है।
भीषण गर्मी को देखते हुए किसी भी यात्री को कोई तकलीफ न हो ,किसी का स्वास्थ्य खराब न हो इस लिहाज से पूरी तरह सावधानी बरतते हुए वातानुकूलित 21 बसों में तमाम व्यवस्था के साथ 1001 आम श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर दूसरी बार रवाना हुए।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जय जय श्रीराम के असंख्य उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं से भरी बसों को अयोध्या के लिए रवाना किया। सभी श्रद्धालुओं को अंबिकापुर में भोजन के बाद आगे की यात्रा जारी रहेगी ।

कल 6 अप्रैल को अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के पहले अयोध्या के होटलों व धर्मशाला में यात्रियों के ठहरने,नहाने और भोजन की व्यवस्था की गई है । सभी बसों में यात्रियों की सेवा के लिए वालंटियर भी है। रामलला दर्शन के बाद 7 मार्च को सभी यात्री बिलासपुर लौटेंगे।
पुलिस मैदान में चारों तरफ भगवा ही भगवा—

शनिवार को चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर बिलासपुर के पुलिस मैदान से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए 1008 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था रवाना हुआ। जत्थे के हर श्रद्धालु भगवा वस्त्र, तिलक और पटका धारण किए हुए प्रभु के नाम का स्मरण करता दिखा। दोपहर दो बजे जैसे ही मंच से महाआरती की गई, पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। मंच पर प्रमुख रूप से परम बाबा आश्रम के महंत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेमदास जी महाराज, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी एवं यात्रा संयोजक एवं समाजसेवी प्रवीणा झा सहित अन्य विशिष्टजन मौजूद थे।
संकल्प की शक्ति, नशा त्यागने का निर्णय
इस भव्य यात्रा के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने अपने जीवन में बदलाव का संकल्प भी लिया। संजय वस्त्रकार नामक श्रद्धालु ने बताया कि अयोध्या के दर्शन उनके लिए जीवन का नया अध्याय होंगे और उन्होंने नशा छोड़ने का संकल्प लिया है। इसी तरह रोमेश वर्मा ने कहा कि अब मैं सूर्यादय से पहले उठने का संकल्प लूंगा। मीना सिंह ने कहा कि यह यात्रा मेरे जीवन का कभी न भूलने वाला पल है।
शहर विधायक अमर अगवाल ने कहा कि यह बिलासपुर के लिये हर्ष का विषय हैं कि शानदार दूसरा वर्ष शहर एवं अपनों के बीच के रामभक्त के द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है उसके लिये पूरे आयोजन समिति सहित सभी भक्तों को शुभकामनाएं दिया,
सेवा और श्रद्धा की यात्रा
यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने कहा रामनवमी के इस पावन अवसर पर यह यात्रा न सिर्फ श्रद्धा, बल्कि सेवा और व्यवस्था का प्रतीक है। हमारी टीम ने महीनों की मेहनत से इसे साकार किया है। भक्तों को सम्मान, सुरक्षा और आस्था के साथ अयोध्या पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। हम प्रयागराज में गंगा स्नान भी करेंगे।
श्रद्धालुओं की सेवा और उनका ध्यान रखने हर बस में स्वयं सेवक जा रहे
इस यात्रा में स्वयंसेवक के रूप में प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह,रौशन सिंह,त्रिभुवन सिंह,एके कंठ,रिंकू मित्रा,मुकेश झा,हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू,सनद पटेल, संतोष सिंह,संतोष चौहान, अभिषेक साहू,संजय द्विवेदी,सन्नी गिरी,जयदीप घोष,चन्द्रकिशोर प्रसाद,शौलेन्द्र सिंह,शुभम राय,अशोक पाण्डेय,सूरज कौशिक,अजित पंडित,उचित सूद,राकेश राय,वैनकट नायडू,राजीव अग्रवाल, निभा दास,भाग्य लक्ष्मी,निहारिका त्रिपाठी,नितीन श्रीवास्तव,राजकुमार जैसवानी,योगेश बोले, रुपेश कुशवाहा शामिल हैं यह सभी हर बस में मौजूद हैं।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Apr 5 , 2025
➡️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की ए.सी.सी.यू. के कार्यो की समीक्षा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश/पर्यवेक्षण में ए.सी.सी.यू. द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के अनुशंसा पर ही धोखाधडी एवं गंभीर मामलो में जांच किया जावेगा।* ➡️ *ए.सी.सी.यू. के समस्त स्टाफ द्वारा किए गये […]