
एल्डरमैन के लिए नए चेहरों को दिया जाएगा मौका
बिलासपुर । निगम महापौर की जीत के बाद अब भाजपा सभापति ,एल्डरमैन तथा जोन प्रभारियों की भी नियुक्ति करेगी लेकिन ये सारी नियुक्तियों में पांचों विधानसभा के वार्डों से इसलिएनिर्वाचित पार्षदों को मौका देकर आपसी सहमति और सामंजस्य बिठाया जाएगा वहीं एल्डरमैन की नियुक्ति में पुराने चेहरों को ड्रॉप कर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा ऐसे संकेत मिल रहे है।

भाजपा ने महापौर का चुनाव जीत लिया है । अब बारी है निगम के अन्य पदों पर नियुक्ति के तो महापौर प्रत्याशी की ही तरह बिलासपुर विधानसभा के वार्डों से निर्वाचित पार्षदों को ही मौका दिया जाएगा ऐसा नहीं है बल्कि नगर निगम अंतर्गत बिल्हा,तखतपुर,बेलतरा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्डों के भाजपा पार्षदों को भी महत्व दिया जाएगा यानि नियुक्तियां ऐसी होगी कि पांचों विधानसभा का सामंजस्य रहे।सबसे पहले निगम सभापति की बात करे तो चूंकि महापौर बिलासपुर विधानसभा की है इसलिए स्वाभाविक है कि निगम सभापति बेल तरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित योग्य पार्षद को बनाया जाएगा। यदि सभापति के योग्य पार्षद बेल तरा विधानसभा में नहीं मिलते तो सभापति का निर्णय पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल लेंगे। सरकंडा से निर्वाचित वरिष्ठ पार्षद श्याम साहू चूंकि बिलासपुर विधानसभा से है इसलिए उनका नाम सभापति के लिए नहीं आ पाएगा। दूसरे नाम बंधु मौर्य पर थोड़ी सहमति के आसार इसलिए है क्योंकि बंधु मौर्य ने दयालबंद का बड़ा किला फतह किया है उसने निर्दलीय और भाजपा के बागी उमेश कुमार के पुराने गढ़ को ढहा दिया है।इसलिए सभापति के लिए बंधु मौर्य की दावेदारी उपयुक्त जान पड़ रही है हालांकि और भी कई पुराने चेहरे है जिसका निर्णय बिलासपुर और बेलतरा के विधायक आपसी सहमति बना कर लेंगे। पूर्व सभापति और पूर्व प्रभारी महापौर विनोद सोनी को उम्र और स्वास्थ्यगत कारणों से मौका नहीं मिल पाएगा।सभापति के बाद दर्जन भर एल्डरमैन और संभवतः सभी जोंन के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे इसमें पुराने चेहरों को कम और नए चेहरों को मौका देने के साथ ही महिला पार्षदों को भी लिया जाएगा ।इसके बाद मेयर इन कौंसिल के सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी जिसमें जानकार और वरिष्ठ पार्षदों को मौका दिया जाएगा ।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Mon Feb 17 , 2025
भाजपा दिल बड़ा कर मेयर के बाद सभापति भी महिला पार्षद को बना दे तब होगा महतारी वंदन की सार्थकता बिलासपुर,। कुछ साल पहले मुंगेली जिले में कलेक्टर , एस पी से लेकर कई विभागों के बड़े अधिकारी महिला ही थे । पूरे प्रदेश में मुंगेली जिला अकेला था जिसमें […]