सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन”

बिलासपुर ।सखी महिला समूह, एस.ई.सी.एल, नर्मदा क्लब, वसंत विहार द्वारा दिनांक 06 अगस्त 2026 को सावन पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समूह की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा गुलाबी रंग की साड़ी धारण कर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां पहनाकर पारंपरिक सौहार्द का परिचय दिया एवं सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, साथ ही संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व समूह की सचिव श्रीमती खुशी क्षत्रिय , उप सचिव श्रीमती मोना कामले , कोषाध्यक्ष श्रीमती बिन्नी कुर्रे तथा सांस्कृतिक सचिव श्रीमती करुणा साहू द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीति में आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा हर व्यक्ति की होती है लेकिन तय पार्टी करती है: भूपेंद्र सवन्नी 

Sun Aug 9 , 2026
  जनसंघ से जुड़े पिता बने प्रेरणा लेकिन  पार्टी और कार्यकर्ता   राजनैतिक गुरु हैं बिलासपुर। विद्यार्थी जीवन से राजनीतिक संगठन में सक्रिय होकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक दायित्वों तक पहुंचने वाले भाजपा के जमीनी नेता और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी रविवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम ‘पहुना’ […]

You May Like

Breaking News