बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री को अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तारतम्य में आज दिनांक 18.जून को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति दैहानपारा देवनगर कोनी में अपने किराना दुकान में […]

 *स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी बिलासपुर ।बुधवार  को *नशा मुक्त भारत पखवाड़ा* के अंतर्गत आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले *अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस* को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले भर में तंबाकू के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस […]

बिलासपुर, 17 जून 2025/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत क्रेडा के अध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वट, नीम, अशोक, चीकू […]

*प्रोफेशनल मीट में बोले भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश* *कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था  लेकिन आज हम 100 देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं *भारत ने 80 देशों को कोराना वैक्सीन और दवाइयां सप्लाई […]

  *यह परियोजना बदलेगी बस्तर की तस्वीर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम*   रायपुर 17 जून 2025/दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने के लिए एक बड़ी शुरुआत की जा रही है। […]

  *सामुदायिक भवन मिलने पर सामाजिक पदाधिकारियों ने किया अभिन्नदन जताया आभार* बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आज केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक सुशांत शुक्ला ने 40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र में विकास की रफ्तार को एक बार फिर […]

*जिला खेल परिसर में होगा भूमिपूजन समारोह का भव्य आयोजन* बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा को एक बार फिर से करोड़ों रुपए की सौगात मिलने वाली है क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेलतरा विधानसभा के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिनमें अरपा नदी में पुल […]

  छत्तीसगढ़ भाषा साहित्य के पुरोधा डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की अनमोल कृति है, “माँ महामाया दिव्य ज्योति धाम, रतनपुर”। इस कृति में उन्नीस शीर्षकों में डॉ. शर्मा ने “शक्ति” के विभिन्न स्वरूपों, उपासना, पद्धति का विस्तृत वर्णन किया है। डॉ. शर्मा ने छत्तीसगढ़ की माँ महामाया रतनपुर के स्वरूप […]

बिलासपुर। निजी दौरे पर बिलासपुर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी,शराब दुकान , हजारों स्कूल बंद किए जाने और नक्सली उन्मूलन के मुद्दे पर प्रदेश की साय सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भांजपा के राज में छत्तीसगढ में शाला बंद करने और मधुशाला […]

उधर बिलासपुर निगम का जोन कमिश्नर बनवा देने का झांसा दे 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला शिवरीनारायण में  गिरफ्तार   : बिलासपुर । नगर निगम बिलासपुर और उसके अधिकारी कर्मचारियों की इन दिनों काफी चर्चा है । एक ही जगह वर्षों से पदस्थ रहते हुए खूब कमाई करने […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी