कार्यक्रम स्थल में केक काटकर अग्रवाल समाज ने मनाया अमर अग्रवाल का जन्मदिन बिलासपुर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने सभी को अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के सभी परिवार के सदस्य उत्साह से भाग […]

बिलासपुर । आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता ,पदाधिकारी जसबीर चावला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है ।  पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप  पाठक को भेजे अपने इस्तीफे में श्री चावला ने पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना,छत्तीसगढ़ के लिए मिले फंड के बाद भी बैंक […]

*👉 बदमाश द्वारा अपनी ही मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग करना नहीं देने पर गाली गलौच कर मारपीट करना* *👉आरोपी के विरुद्ध धारा 119 (1) 296, 351 (2) 115 (2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर* *👉आरोपी दिनेश राठौर उम्र 29 साल निवासी […]

गिरिजाबंद हनुमान का दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की बिलासपुर  ।नवरात्रि के प्रथम दिवस बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि और मंगलकामना की दृष्टि से रतनपुर नवागांव स्थित गिरिजाबंद हनुमानजी का दर्शन पूजन कर जनसैलाब के साथ ध्वजा यात्रा का आरंभ किया। […]

  बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 सितम्बर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसलों को देश की कर व्यवस्था का सबसे बड़ा सुधार बताते हुए पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यह कदम आम जनता, किसानों और व्यापारियों […]

तखतपुर,( टेकचंद कारडा) ।सोमवार सुबह तखतपुर के मनियारी नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बोरी में भरा हुआ आठ माह का भ्रूण पड़ा देखा। यह नजारा देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग […]

: बिलासपुर, कल शनिवार को  शहर दो थानों के टी आई और साइबर क्राइम वालों ने एक नामचीन होटल के चौथे फ्लोर पर छापा मारा। बताया जाता है पुलिस के पास इनलीगल ट्रेडिंग सेल कंपनी की गतिविधियों को लेकर पक्की सूचना थी। सूत्र बताते हैं कि महाराष्ट्र के एक शहर के […]

विगत कई दशकों से बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, अकलतरा जैसे छत्तीसगढ़ के सभी छोटे बड़े कस्बों में आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को श्री श्री 1008 श्री अग्रसेनजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाती हैं। इस वर्ष 31 अगस्त 2025 को जिलाधीश श्री संजय अग्रवाल ने बिलासपुर शहर में वृक्षारोपण एवं जल […]

  *महाराजा अग्रसेन चौक पर गीत संगीत के साथ आकर्षक लेजर शो का प्रदर्शन , जोरदार आतिशबाजी* *विधायक अमर अग्रवाल नेकहा -अग्रसेन चौक से बस स्टैंड तक सड़क का नामकरण अग्रसेन महाराज के नाम से, साफ सुथरा रखना समाज का काम *कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, सीईओ संदीप […]

  बिलासपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एन सी सी, यातायात मित्रों एवं अन्य सहयोगीगण नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की यातायात सहित जन सुविधा में इस बार सहयोगी रहेंगे। सभी उत्सव समितियों को वालंटियर तैयार कर उत्सव आयोजन के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी