: उप मुख्यमंत्री अरुण साव तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी से दो कदम आगे निकले और दावा किए मोदी का जीएसटी फैसला आज़ाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफार्म है बिलासपुर  । गुरुवार का दिन शहर के गोल बाजार , सदर बाजार के व्यापारियों के लिए उल्लेखनीय रहा क्योंकि उनके […]

31 गाँवों में 100 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी – 28 सितंबर को रतनपुर महामाया मंदिर में होगा भव्य समापन बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलतरा विधानसभा में विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा निकाली गई 171 किमी लंबी ध्वजा यात्रा क्षेत्र में सनातन संस्कृति, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम बन […]

  जांजगीर चांपा । आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई – ✅दिनांक -25/09/2025 जप्ती मदिरा= 19.00बल्क […]

बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल द्वारा 24 सितम्बर 2025 को रविंद्र भवन, वसंत विहार में एसईसीएल की महिला संविदा कर्मियों के साथ नवरात्रि उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य इन […]

   जांजगीर ।आज 25 सितंबर को ज्ञानरोशनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी जांजगीर में वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया । वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आज हमारे ज्ञानरोशनी कॉलेज आफ फार्मेसी में आयोजित कार्यक्रम बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ अखिलेश कटकवार जी और प्राचार्य […]

बिलासपुर ।आधारशिला सैनिक स्कूल, बिलासपुर में प्रवेश की प्रक्रिया, आल इंण्डिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग के स्पॉट राउंड काउंसलिंग के अंतर्गत 26 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक की जा रही है। यह काउंसलिंग उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सैनिक स्कूल के एंट्रेंस परीक्षा AISSEE-25 उत्तीर्ण […]

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने   पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से मनाया । नगर विधायक सुबह जेल चौक के समीप मंदिर में पूजा करके अपना दिन का शुरूआत किये. ।उनके निवास कार्यालय में सुबह से रात्रि तक शहर […]

   बिलासपुर ।    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह द्वारा गणेश पूजा पर्व दौरान बिलासपुर क्षेत्र के समस्त गणेश पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी की एक विशेष बैठक दिनांक 1 सितंबर 2025 को गणेश पूजा पंडाल के आसपास की सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संचालन संबंधी बैठक पुलिस लाइन […]

*■ शहर में स्थापित सभी दुर्गा पंडाल एवं विभिन्न आयोजन स्थल तक सुगमता से पहुचने हेतु रुट प्लान की गयी साझा* *■ एंबुलेंस एवं अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को बाधित नहीं करने हेतु आम नागरिकों से की गई अपील* *■ शायं 5:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक […]

बिलासपुर। पूर्व केबिनेट मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का 62 वां जन्मदिवस अभूतपुर ढंग से मनाया गया।  उन्हें बधाई देने समर्थकों,पार्टी कार्यकर्ताओं,शहरवासियों के साथ ही रायगढ़ ,खरसिया,रायपुर समेत पूरे प्रदेश के लोगों का तांता लगा रहा । ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पार्टी के लोग बधाई देने […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी