शहर के प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों की राय  बिलासपुर । पिछले कुछ वर्षों से बच्चों और युवाओं को चश्मे की जरूरत ज्यादा पड़ने लगी है । दरअसल ,स्मार्टफोन ,लैपटॉप और टैबलेट के अत्यधिक उपयोग के कारण बच्चों और युवाओं की आंखों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है इसलिए आंखों की […]

बिलासपुर। आज गुरुवार को आयोजित  अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के छठवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर एम.ए. (हिंदी साहित्य) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भाषाविद् एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा की पावन स्मृति में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

बिलासपुर। डीएलएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मेजबानी में परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ आधारशिला विद्यालय प्रांगण में भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 03 से 10 दिसम्बर 2025 तक होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद तिवारी, निदेशक, शारीरिक शिक्षा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय […]

बिलासपुर। सीएमडी महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में आज विज्ञान, पर्यावरण, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, कृषि, औद्योगिक विज्ञान, स्वास्थ्य, जेनेटिक साइंस, अंतरिक्ष विज्ञान, घरेलू बिजली आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं के द्वारा लगभग 41 चलित मॉडल प्रस्तुत किए गए तथा 25 मॉडल पोस्टर के रूप में प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 150 […]

    राज्य सरकार के वित्त मंत्री द्वारा जमीन की  रजिस्ट्री दर मनमानी वृद्धि का सत्तारूढ़ दल में ही घोर विरोध शुरू हो गया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल तो बाकायदा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस निर्णय को अनुचित बताया है पढ़ें श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र […]

बागपत, 01 दिसंबर 2025। बागपत जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और राज्य युवा पुरस्कार विजेता अमन कुमार ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया है। यूनेस्को के मीडिया एंड इन्फॉर्मेशन लिटरेसी (एमआईएल) एलायंस की ओर से जारी एशिया–पैसिफिक क्षेत्र के आधिकारिक प्रतिनिधियों की सूची में […]

रायपुर। भारतीय संविधान निर्माण में छत्तीसगढ़ का योगदान उल्लेखनीय रहा है।छत्तीसगढ़ से संविधान सभा के सदस्य गण पं.रविशंकर शुक्ल,ठाकुर छेदीलाल, घनश्याम सिंह गुप्त, किशोरी मोहन त्रिपाठी, रामप्रसाद पोटाई और रघुराज सिंह जी ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इनके योगदानों के सम्यक मूल्यांकन को रेखांकित करने के वृहद पुस्तक का प्रकाशन किया जाये।” […]

 बिलासपुर । ” अब हमन बदलबो छत्तीसगढ़” के आगाज के साथ एक नए राजनैतिक दल जन चेतना भारत पार्टी का गठन हो गया है । इसके संस्थापक आम आदमी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे जसबीर चावला बिलासपुर ने जयंत गायधने रायपुर और अभिषेक बाफना महासमुंद हैं । तीनों ने संयुक्त […]

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में होगा कार्यक्रम – और कथा व्यास विजय – कौशल जी महराज सुनाएंगे रामकथा बिलासपुर ।न्याय धानी  और संस्कार धनी बिलासपुर में एक बार फिर श्रीधाम वृंदावन हेतु समर्पित श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है।  आयोजन समिति की पहली बैठक […]

बिलासपुर । कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक में पुलिस को चकमा देकर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया । कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहर  सुधांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने  नियुक्ति के दूसरे ही दिन राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज कर दिया है। इस मौके पर निवृतमान […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी