बिलासपुर। अंतर्राज्यीय कुख्यात गिरोह के लोगों को बिलासपुर बुलाकर हत्या , लूट जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले स्थानीय अपराधियों की पोल पुलिस ने खोल कर रख दी है । बाहरी अपराधी और स्थानीय अपराधी सभी पकड़े गए है । स्थानीय पुलिस बधाई के पात्र है जिन्होंने तमाम कड़ियों […]

राजकिशोर नगर के महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से करोड़ों की लूट मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार ,हुआ खुलासा सदर बाजार के एक ज्वेलर्स दुकान में भी सेंध लगाने की योजना थी निटी पोहा वाले को लूटने की कोशिश भी नारद श्रीवास की योजना में था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह […]

   रामलला दर्शन यात्रा में  नाश्ता, भोजन से लेकर होटल में ठहरने की होगी उत्तम व्यवस्था बिलासपुर। अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात  रामनगरी के दिव्य दर्शन की पावन अभिलाषा को साकार करने बिलासपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा ने अपनी […]

 बिलासपुर।जिला प्रशासन के नवाचार उन्मुखीकरण कार्यक्रम अन्तर्गत जिला पंचायत बिलासपुर के सदस्यों का सात दिवसीय अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है।  विगत16 फरवरी को जिला पंचायत के सदस्यगण महाराष्ट मुंबई स्थित कुशाभाऊ ठाकरे महालग्नी प्रबोधिनी संस्थान में प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए थे। इस प्रवास का उद्देश्य पंचायत […]

बिलासपुर,20 फरवरी 2026/ बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को शपथ दिलाई। उन्होंने पत्रकारों के कई मांगो पर अपनी सहमति जताई और बिलासपुर के पत्रकारों और […]

रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह  लगातार छत्तीसगढ़ आकर नक्सलियों के समूल खात्मे के लिए तिथि  निर्धारित कर दिया है ।जिस दिन श्री शाह छग आते है ,उसी दिन बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर देते है लेकिन बीजापुर एस पी  द्वारा विधायक विक्रम मंडावी को दौरा  नहीं […]

, कलेक्टोरेट में कांग्रेस का हंगामा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों व बेलतरा के मतदाताओं ने कलेक्टर से की शिकायत बिलासपुर। एसआइआर का काम चल रहा है, इस बीच बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के एक वार्ड में निवासरत अल्पसंख्यक […]

बिलासपुर। खेल नगरी बिलासपुर में आज यूथ कप हॉकी 2026 का भव्य शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्कूल परिसर में किया गया। स्वर्गीय मिर्जा हसन बेग की स्मृति में आयोजित यह स्टेट लेवल 7-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट 10 फरवरी से 14 फरवरी तक खेला जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई टीमें अपने […]

बिलासपुर। प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। श्री शर्मा आज भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए थे। वार्ता के उपरांत बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने उनसे भेंट कर पत्रकारिता […]

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत पार्टी की नीव एवम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे है। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को कितनी गंभीरता से ले रही है इसका उदाहरण हमें जिला एवम […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी