0…कांग्रेस विधायक की धुन पर भाजपा विधायक झूमे, फाग महोत्सव में रंग-गुलाल संग सराबोर प्रेस क्लब बिलासपुर। रंगों, संगीत और उल्लास से भरी शाम में जब कांग्रेस विधायक ने फाग की धुन छेड़ी, तो भाजपा के विधायक भी खुद को रोक नहीं पाए और झूमने लगे। बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा […]

विधान सभा रायपुर में मुख्यमंत्री के कक्ष में वन्दे मातरम् मित्र मंडल बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के साथ मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्म परिवर्तन एवं लव जेहाद पर विस्तृत चर्चा की एवं बताया कि छत्तीसगढ़ में कानून में प्रभावी प्रावधान के […]

बिलासपुर। होली के त्योहार को खुशियों और सामाजिक समरसता के साथ मनाने के उद्देश्य से ह्यूमैनिटी ग्रुप द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारी और गुलाल वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बीपी […]

500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं 50 से अधिक वाहन रहे शामिल* 🔹 *शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण होली मने, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद 🔹 बिलासपुर,।  बिलासपुर में होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण त्यौहार मने, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला […]

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के अलावा जिला अधिवक्ता संघ, आई एम ए, मर्चेंट एसोसिएशन और पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत जैसे बड़े संगठनों के लोग भी शामिल हुए प्रधानमंत्री की यात्रा के पहले अपनी मांग को बल देने आंदोलन को तेज किया जाएगा बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने […]

 *बलौदा थाना के तत्कालिक थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की सटीक विवेचना से हत्या के आरोपी को मिला चार बार उम्र कैद की सजा*  *उत्कृष्ट विवेचना पर  पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने की सराहना बिलासपुर,। थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा में 31.जुलाई.2023 को ग्राम देवरी के देशराज कश्यप ने अपनी […]

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और कला के प्रति जुनून अगर सच्चा हो, तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिलासपुर की मधु बघेल ने, जिन्होंने थाईलैंड के पटाया में आयोजित Zeal Entertainment Official Production & Kesar Holidays International Beauty Pageant में अपनी […]

*स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन* बिलासपुर।श्रद्धा महिला मंडल द्वारा दिनांक 12 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं आगामी होली के त्योहार के उपलक्ष्य में एसईसीएल में निविदा अंतर्गत कार्य कर रही 80 श्रम वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देती इस पहल […]

बिलासपुर ।होली पर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत महमंद एवं लालखदान जीत मेडिकल के सामने में बैठक कर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इस दौरान […]

  बिलासपुर पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीपीओ नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु ‘चेतना मित्र समिति’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी