राज्यपाल डेका ने उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025 से बिल्हा विधायक धरम कौशिक को किया सम्मानित

 

बिलासपुर। जिले बिल्हा क्षेत्र से निर्वाचित वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक और अकलतरा से प्रथम बार निर्वाचित विधायक राघवेंद्र सिंह को प्रदेश के राज्यपाल रमन डेका द्वारा उत्कृष्ट विधायक 2025 से सम्मानित किया गया।

अटलनगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर के नवीन प्रेक्षागृह मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह , उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव , विजय शर्मा , नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की उपस्थिति में राज्यपाल माननीय रमेन डेका के करकमलों से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक धरम लाल कौशिक व अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण का सम्मान है साथ ही बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों के विश्वास और आशीर्वाद का भी गौरवपूर्ण सम्मान है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्रेडा के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक का स्वागत करते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या की सुपारी देने का एक और मामला, कांग्रेस नेता श्याम कश्यप की हत्या के लिए पेंड्रा के दीपक तिवारी ने दिया था 5,5 लाख रुपए की सुपारी,हत्या होते देखने खुद आया था घटना स्थल पर,दो गिरफ्तार

Sat Jul 18 , 2026
  **मुख्य आरोपी व् एक अन्य फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है **विवेचना दौरान प्रकरण में अपराधिक षड्यंत्र और हत्या का प्रयास की धारा जोड़ क़र की जा रही विवेचना नाम आरोपी- 1. नितिन टेकाम पिता लच्छू टेकाम उम्र 21 साल सा. वार्ड नं0 01 पतेराटोला थाना गौरेला […]

You May Like

Breaking News