भाजपा सरकारों को लगातार बढ़ती मंहगाई और जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है :कांग्रेस

बिलासपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा  सरकार की आर्थिक और कटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है। पेट्रोल गैस सिलेंडर आदि के दाम बढ़ाने के साथ सहज उपलब्ध भी नहीं हो रहा । गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 5 साल तक पांच सौ रुपए में गैस देने का वादा भी चुनावी जुमला हो गया है।  पांच सौ तो क्या एक हजार रुपए रसोई गैस नहीं मिल रहा । सरकार की विफलता पर कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है। सरकार को बढ़ती मंहगाई से आगाह करने कांग्रेस आने वाले दिनों में जनता की भागीदारी के साथ  आंदोलन  करने विवश होगी।

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल जेल के दाम में 195. की बढ़ोतरी कर दिया। इसके सरकार के आर्थिक प्रबंधन और कटनीतिक विफलता के कारण पहले तीन महीने में कमर्शियल जेल के दाम 25 की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले हफ्ते ही मोती सरकारने घरेलू गैस के दाम में 62 की बढ़ोतरी कर दिया।

सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम कर दिया। भाजपा नेता उसको सरकार की बड़ी राहत  प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई।बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है। नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रू. की है। एवीएशन के पेट्रोल में भी बढ़ोतरी कर दी गयी जिससे हवाई यात्रा भी महंगी हो

श्री मिश्रा और श्री गंगोत्री ने कहा कि आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर खाद्य तेल, मावा, राशन सामजी सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। दूध के दाम भी बढ़ गये। तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे. लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए,कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है भास्तीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है. सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं. आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने कहा मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेणा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है, आम जनता की कमाई लगातार घट रही है, देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है, देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है,

अध्यक्ष द्वय ने कहा बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल, कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है।सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है। पेट्रोल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। प्रेस वार्ता में पूर्व महापौर रामशरण यादव,जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक,पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय आदि उपस्थित थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News