
बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रमोद नायक ने कांग्रेस के तमाम नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा है सभी नेताओं,संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत की बदौलत बिलासपुर में कांग्रेस का महापौर फिर से बनेगा । प्रमोद नायक को कांग्रेस द्वारा मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने के सुबह से उनके निवास में समर्थक पहुंचकर उन्हें बधाई देते रहे। श्री नायक ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बिलासपुर शहर छत्तीसगढ़ का रायपुर के बाद दूसरा बड़ा शहर है ।न्याय धानी में भी राजधानी जैसी सुविधाओं के साथ ही बिलासपुर में स्वच्छ पेय जल,साफ सफाई ,शिक्षा की सुविधा बेहतर बनाने के दिशा में काम किया जाएगा । उन्होंने कहा राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक साल में कुछ भी नहीं किया गया ।मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक तक सब सिर्फ बातों के जमा खर्च है । भाजपा छत्तीसगढ़ की महिलाओं के प्रति कैसा व्यवहार रखती है वह इसी से पता चलता है कि दूसरे राज्यों की महिलाओं को 2500 रुपए देने की घोषणा भाजपा के नेता करते है और छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सिर्फ एक हजार रुपए से संतोष करना पड़ रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान 5 सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात भाजपा नेताओं ने कही थी ।साल भर बीत गए लेकिन भाजपा नेता गैस सिलेंडर की बात तक नहीं करते । प्रमोद नायक ने कहा कि बिलासपुर की जनता बेहद जागरूक है । उनके सामने यह फैसला करने का बेहतर वक्त है कि उन्हें बिलासपुर नगर निगम में और शहर को अच्छा काम करने वाला मेयर चाहिए या फिर रिमोट से चलने वाला मेयर ।उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर में एक साल में कोई भी नया विकास कार्य न शुरू हो सका और न ही कोई काम मंजूर हुआ बल्कि भूपेश सरकार द्वारा मंजूर किए गए कार्य को ही भाजपा के नेता अपना बताकर श्रेय लेने की कोशिश कर रहे है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Mon Jan 27 , 2025
बिलासपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने सभी 70 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों की सूची देर शाम जारी कर दी । पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है । कई पूर्व पार्षदों के पत्नियों को प्रत्याशी बनाया गया है । देखें पूरी सूची;; निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक […]