तोखन साहू ने किया सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ, बिलासपुर-मुंगेली में उमड़ा खेल भावना का जज़्बा

 

*फिट युवा ही विकसित भारत का आधार : तोखन साहू*

बिलासपुर/मुंगेली, 29 अगस्त 2025।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर और मुंगेली दोनों जगह आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा –

“सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने का एक अभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘फिट इंडिया – हिट इंडिया’ संकल्प हर युवा तक पहुँचना चाहिए। जो खेलेगा, वही खिलेगा।”

*बिलासपुर में आयोजन*

बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, बहतराई में पंजीयन पोर्टल का शुभारंभ हुआ।

सीएमडी चौक, बिलासपुर में आयोजित ऑल इंडिया मैराथन (सर्वभारतीय मैराथन) में श्री साहू ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

रेलवे मैदान, बिलासपुर में तैराकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।

एनटीपीसी सीपत में पंजीयन पोर्टल की शुरुआत और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई

मुंगेली में आयोजन

श्यामा प्रसाद स्टेडियम, मुंगेली में सांसद खेल महोत्सव 2025 के पंजीयन पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आगर इलेवन मुंगेली और मनियारी इलेवन लोरमी के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ । तोखन साहू ने खिलाड़ियों और युवाओं को फिट इंडिया शपथ दिलाई।कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष पहल-

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

सांसद खेल महोत्सव के उद्देश्य और पंजीयन:-

सांसद खेल महोत्सव 2025 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और फिट युवा – विकसित भारत के सपने को साकार करना है।पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है।इच्छुक खिलाड़ी सांसद खेलमहोत्सव.इन पर पंजीकरण कर सकते हैं।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महापौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आतिथ्य में छग मानिकपुरी पनिका समाज का हरियाली महोत्सव देवकी नंदन दीक्षित सभागृह में कल

Sat Aug 30 , 2025
बिलासपुर  । महापौर श्रीमती पूजा विधानी के मुख्य आतिथ्य  और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा की अध्यक्षता में  छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय महिला हरियाली महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीक्षित सभाभवन बिलासपुर में 31 अगस्त को किया जा रहा […]

You May Like

Breaking News