
बिलासपुर।नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति ने आज कलेक्टर अवनीश शरण एवं आई जी पुलिस संजीव शुक्ला से भेंट कर 2006 में प० राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष की जो हार्ट सर्जर फर्जी डाक्टर नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव ने की थी तो उस समय इस डाक्टर की नियुक्ति अपोलो में कैसे हो गयी फर्जी डिग्री रखने वाला यह डाक्टर कैसे कार्डियो सर्जरी कर रहा था इसके लिए अपोलो प्रबंधन भी जिम्मेदार है इसकी जांच की मांग अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित सचिव मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा के साथ कार्यकारणी सदस्य पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी व अन्य सदस्यों ने की है।
कलेक्टर ने इस पर शीघ्र हाइ पावर कमेटी बना कर जांच किए जाने की बात की है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Wed Apr 9 , 2025
रायपुर-वन्दे मातरम् मित्र मंडल की प्रथम बैठक समता कॉलोनी स्थित अमर बंसल के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में अपने साथियों के साथ बिलासपुर से आए वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने वन्दे मातरम् मित्र मंडल की स्थापना क्यों हुई एवं अभी तक की गतिविधियों की […]