न्याय दिलाने  का किया वादा बिलासपुर: एनटीपीसी  सीपत के 5वें यूनिट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुई दर्दनाक घटना में ग्राम पोड़ी निवासी दो श्रमिकों श्याम साहू और प्रताप कंवर की मौत हो गई थी। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बुधवार को बिलासपुर जिला पंचायत […]

बिलासपुर । न्याय धानी को पहले सिवरेज की खुदाई के कारण खोदापुर कहकर मजाक उड़ाया जाता रहा और अब लगातार चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर को चाकूपुर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। शहर के  अनेक  दुकानों में  चाकुओं की बिक्री व चाकूबाजी की लगातार घटनाओं  को संज्ञान में […]

कोरबा । नैगम सामाजिक दायित्व के तहत, एनटीपीसी कोरबा ने आज चारपारा कोहड़िया स्थित आत्मानंद मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल में “ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया – एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों और स्थानीय समुदाय के बीच स्वच्छता, प्लास्टिक कचरे […]

” हलषष्ठी प्रार्थना “ – ह्रीं षष्ठी देवी (सन्तान, पुत्र-पुत्री उत्पन्न होने के बाद माता-पिता दोनों या दोनों में किसी एक को इस स्तोत्र का कम से कम 1 वर्ष तक पाठ करना चाहिए, उसकी रक्षा और कल्याण का अचूक विधान है) हे छठी देवी, मैं आपको, घर की माता […]

बिलासपुर । कोटा जीवन दीप समिति की बैठक में समिति द्वारा केंदा क्षेत्र में एम्बुलेंस की कमी होने से क्षेत्रवासियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाने की समस्या बताई गई,जिस पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा बैठक में ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से फोन कर […]

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोटर साइकिल रैली कर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचों बीच तिरंगा यात्रा निकाल कर जन मानस में राष्ट्रवाद […]

माताएँ ममता, वात्सल्य की साक्षात प्रतिमाएँ हैं। अपनी संतान पाने और उनकी रक्षा के लिए जाने कितने उपाय करती हैं ? याने बच्चों के लिए आकाश-पाताल, एक कर देती हैं। उन्हें बंध्या बांझ कहलाना कभी स्वीकार नहीं। शास्त्र में एक बच्चे की मां को काक वंध्या कहा गया है। जब […]

  नई दिल्ली, 12 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज राष्ट्रीय राजधानी में “हर घर तिरंगा यात्रा” बाइक रैली का भव्य आयोजन हुआ। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने इस रैली में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन […]

बिलासपुर, 12 अगस्त/जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में हुई स्टाफ कमेटी की बैठक में दूषित प्रक्रिया में भर्ती हुए 29 अभ्यर्थीयो को पुनः बर्खास्त कर दिया गया है। माननीय उच्च न्यायालय में पंकज तिवारी एवं अन्य कुल 29 पूर्व में बर्खास्त कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में पिटीशन क्रमांक 3346/2020 […]

  बिलासपुर, 12अगस्त /ज़िंदगी और मौत के बीच लटक रहे 19 वर्षीय युवक की कहानी सुनकर हर कोई सिहर उठेगा। घटना 31 जुलाई की है। चोरभट्टी के पास मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक पर बेरहमी से 17 बार चाकू से वार कर दिए […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी