आरएसएस की स्थापना के 100 वे वर्ष पर संघ को केंद्रित फिल्म “शतक” को   वन्दे मातरम् मित्र मंडल के सदस्यों ने देखा


बिलासपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर वर्षों से जो मिथ्या एवं मनगढ़ंत आरोप लगा कर एक राष्ट्र वादी संगठन को बदनाम करने का जो कार्य कुछ राजनैतिक पार्टियां लगा रहीं हैं उन सभी विषयों को फिल्म शतक के निर्माता निर्देशक ने बखूबी प्रस्तुत किया है।

डॉ केशव बलीराम हेडगेवार ने किन परिस्थितियों में संघ का निर्माण किया, किन परिस्थितियों में कांग्रेस से अलग हुए, आपातकाल की विभीषिका किस प्रकार संघ के स्वयं सेवकों पर अत्याचार किए गए एक जीता जागता चित्रण फिल्म के निर्माता वीर कपूर, सह निर्माता आशीष तिवारी एवं निर्देशक आशीष मल्ल ने किया है दर्शकों को सवा दो घंटे बांध कर रखता है।

वन्दे मातरम् मित्र के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने सभी नागरिकों से विशेष रूप से ऐसे लोगों से जिनके मन में संघ के प्रति गलत धारणाएं उन्हें अवश्य इस फिल्म को देखना चाहिए।

 केसरिया जैकेट में वन्दे मातरम् मित्र के 190 मित्र केसरिया जैकेट में फिल्म देखने गए संपूर्ण हॉल वन्दे मातरम् भारत माता की जय,जय जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा।

फिल्म के शुरू होने के पूर्व प्रफुल्ल मिश्रा ने शंख ध्वनि की,सामूहिक हनुमान चालीसा,*संघ गीत संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो*।

*भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो*।।

रामचंद्र दुबे ने गाया जिसे सभी मित्रों ने दोहराया।

 फिल्म समाप्ति के बाद नरेंद्र यादव ने सभी को हिंदू धर्म की रक्षा हेतु शपथ दिलाई।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईरान के सुप्रीम लीडर मारे गए, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा,ईरान के सरकारी मीडिया ने भी की पुष्टि

Sun Mar 1 , 2026
अमरीकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं. ईरानी सरकारी मीडिया IRIB ने  भी इस बात की पुष्टि की है। देखें ट्रंप का क्या कहना है : डोनाल्ड जे. ट्रम्प @रियलडोनाल्ड ट्रम्प इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से […]

You May Like

Breaking News