बिलासपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा  सरकार की आर्थिक और कटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है। पेट्रोल गैस सिलेंडर आदि के दाम बढ़ाने के साथ सहज उपलब्ध भी नहीं हो रहा […]

 बिलासपुर , (CGN 36 ) विमोचन/ लोकार्पण प्रसंग”* बिलासपुर के साहित्यिक परिवेश में सीएमपीडीआई के सामुदायिक भवन में एक उल्लेखनीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुविख्यात कलमकार माननीय सतीश जायसवाल के करकमलों द्वारा बिलासपुर के छिपे हुए कवि अजीत सिंह गौर के सद्यः प्रकाशित काव्य संग्रह ” रेत पर […]

*176.2 मिलियन टन उत्पादन, 178.6 मिलियन टन प्रेषण एवं 364.3 एमसीयूएम ओवरबर्डन निष्कासन के साथ तीनों प्रमुख मानकों में कंपनी ने दर्ज की वृद्धि* एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कोल इंडिया लिमिटेड की एकमात्र ऐसी सहायक कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है, […]

  सगे छोटे भाई, साले और चचेरे भाई ने 10 लाख रुपए और 50 डिसमिल जमीन की सुपारी देकर अपहरण और हत्या की वारदात को दिया था अंजाम बिलासपुर/ जब अपने ही सगे रिश्तेदार सुपारी देकर हत्या की घटना को अंजाम देने लग जाएं तो दुश्मन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी […]

बिलासपुर । शहर में भाजपा की तेज तर्रार कई नेत्रियां है लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ उन्होंने कभी भी विवाद नहीं किया गाहे बगाहे अपनी पार्टी के नेताओं के साथ तेज और ऊंची आवाज में जरूर बहस कर डाली है ।इन तेज तर्रार भाजपा नेत्रियों ने […]

26 करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण* बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर को विकास की नई दिशा देने महत्वपूर्ण सौगातें दी। इस अवसर उन्होंने अरपा रिवर […]

  बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ नहीं होने का आरोप लगाया है और कहा है कि आज विष्णु देव साय  का शहर में अनेक जगह कार्यक्रम तय था । जिसमें रिवर व्यू में पूर्व प्रधानमंत्री […]

तखतपुर ( टेकचंद कारड़ा) तखतपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बना मरी हुई मुर्गियों को खुले में फेंक दिया अब कुत्ते मरी हुई मुर्गियों को नोच नोच कर खा रहे हैं। कुछ दिन पहले बिलासपुर में पहले बर्ड फ्लू अब इसका असर तकतपुर में भी दिखने लगा है तखतपुर के […]

तखतपुर ( टेकचंद कारड़ा) मनियारी नदी में करंट लगाकर मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक खुद करंट की चपेट में आ गया और मौके में ही मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त उम्र 45 वर्ष आज सुबह मनियारी नदी […]

बिलासपुर। तीन दिन पहले पल्लव भवन के पास रात को युवती के गले से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  प्रार्थीया शोभना भाण्डेकर निवासी वैष्णवी विहार मंगला की 23.मार्च को रात्रि 10.00 बजे करीब अपने स्कूटी से रेल्वे स्टेशन से अपने […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी