*बिलासपुर । ज़िला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन द्वारा “वन्दे मातरम्”राष्ट्रीय गीत के 150 वीं जयंती पर प्रो.डॉ किरण बाजपेयी के साथ सामूहिक गायन कर स्व बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की । राष्ट्रीय जन चेतना के संवाहक बंकिम चंद्र चटर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते […]

बिलासपुर , 7 नवंबर।वंदे मातरम् मित्र मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज देवकीनंदन चौक एवं भारतमाता चौक पर देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित नागरिकों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रप्रेम की […]

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ कूर्मि छत्रीय चेतना मंच द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर सामाजिक अधिवेशन का आयोजन रविवार 9 नवंबर को  किया गया है । छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच की स्थापना 18 अप्रैल 1993 को हुई। चेतना मंच के संस्थापक प्रवर्तक – प्रेरक स्वामी वेदानंद […]

बिलासपुर। वन्दे मातरम् मित्र मंडल छत्तीसगढ़ में पिछले चार वर्षों से हिन्दू समाज के संगठन, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के लिए सतत कार्यरत है। जाति, संप्रदाय, आचार्य, शंकराचार्य अथवा विभिन्न पंथों में बंटे हिन्दू समाज को एकजुट कर, समाज में एकता और सम्मान की भावना स्थापित करना संगठन का […]

बिलासपुर। लालखदान के पास मेमू लोकल और मालगाड़ी में टक्कर की घटना में तोरवा पुलिस द्वारा लोको पायलट के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है बल्कि अज्ञात के खिलाफ मामला कायम किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि कुछ समाचार पत्रों […]

 बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद  तोखन साहू आज सायं सेंट्रल रेलवे अस्पताल एवं सिम्स अस्पताल, बिलासपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। श्री साहू ने प्रत्येक घायल यात्री से […]

 बिलासपुर।  शहर रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। फॉर्च्यून एलिमेंट्स द्वारा प्रस्तुत CREDAI Property Expo 2025 का भव्य आयोजन आगामी 7, 8 एवं 9 नवम्बर 2025 को कुंदन पैलेस, श्रीकांत वर्मा मार्ग, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। “आपने Address Change कराया क्या?” थीम पर आधारित […]

  बिलासपुर। कोरबा मेमू लोकल ट्रेन और माल गाड़ी के बीच गतौरा स्टेशन के पास भीषण एक्सीडेंट हुआ ,जिसमे कई लोगो की मृत्यु हुई है और बहुत लोग घायल हो गए है, आज शाम 7.00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा शहीद विनोद चौबे प्रतिमा के पास केंडल जला कर […]

  रेल प्रशासन के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को निम्नलिखित ट्रेनों के प्रस्थान समय पुनर्निर्धारित किए गए हैं —   ट्रेन संख्या 18517 – कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस   पूर्व निर्धारित समय: 16:10 बजे   नया समय: 21:30 बजे (5 घंटे विलंब)   (रात में रवाना होगी)   ट्रेन संख्या 18239 – […]

बिलासपुर। : लाल खदान के पास हुए रेल हादसा पर दुख व्यक्त करते हुए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा तकनीकी लापरवाही की जांच होनी चाहिए पर यह हादसा लदान को प्राथमिकता देने का नतीजा है मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों की समुचित इलाज की बात उन्होंने शासन […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी