रायपुर, 30 नवंबर। ” संविधान निर्माण में छत्तीसगढ़ का योगदान” के लेखक लोकतंत्र सेनानी, राज्य निर्माण सेनानी  जागेश्वर प्रसाद ने जानकारी दी है कि उपरोक्त पुस्तक की विमोचन छग विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  करेंगे। पुस्तक विमोचन की अध्यक्षता अशोक कुमार तिवारी संस्कृति विशेषज्ञ जी करेंगे। विमोचन का […]

बिलासपुर । कांग्रेस ने आखिरकार लंबे अरसे बाद पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए अबकी बार युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी है। गुटीय हिसाब किताब को छोड़ दें तो महेंद्र गंगोत्री और सुधांशु मिश्रा के लिए यह जिम्मेदारी सहज नहीं है बल्कि कठिन परीक्षा के दौर से उन्हें गुजरना होगा ।पार्टी […]

रायपुर, छत्तीसगढ़ – 29 नवंबर।– जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने आज भारतीय लोकतंत्र की अखंडता को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता बहाल करने के लिए मौलिक सुधार लागू होने तक सभी भविष्य के चुनावों के सर्वदलीय […]

हजारों की संख्या में कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट के घेराव से  आक्रोशित भाजयुमो के नेता पहुंच गए सिविल लाइन थाने ,48 घंटे भी नहीं बीते और कांग्रेस ने फिर शनिवार को बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। बिलासपुर । पिछले कुछ साल से बिलासपुर की राजनीति भले ही भोथरा गई […]

00 न वेतन बढ़ा, न दी पदोन्नति; बिना पेंशन–प्रोविडेंट के कर्मचारी हो रहे सेवानिवृत्त 00 शीर्ष कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहा है सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रबंधन बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीयू) के 72 कर्मचारियों का 15 साल से अधिक समय से चल रहा न्याय संघर्ष अब भी जारी […]

बिलासपुर ।विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के बिलासपुर प्रवास पर  उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें  -डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा कृत पुस्तक  मां महामाया , दिव्य ज्योति धाम रतनपुर”  चिरंजीव अनन्य शर्मा (पौत्र डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा)  द्वारा भेंट किया […]

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर आज 28 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम का स्थल परिवर्तन किया गया है। जिला समन्वयकों को सूचित किया गया है कि  पीएम मोदी  के आगमन के कारण सभी सर्किट हाउस को PMO कार्यालय द्वारा अधिकृत किया गया है इस हेतु छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के […]

  बिलासपुर। राज्य में भाजपा की सरकार काबिज होने दो साल बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ पहली बार उग्र प्रदर्शन किया । हजारों लोगों की उग्र भीड़ देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और वाटर कैनन का उपयोग किया लेकिन पानी की तेज बौछार भी आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को […]

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ी साहित्यकारों का सम्मान ,,चर्चा गोष्ठी,कविता पाठ,पुरखा के सुरता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किया गया है । देखिए और क्या क्या कार्यक्रम है विस्तार से पढ़िए::  

नई दिल्ली । (,डॉ अनिल कुमार मीणा सचिव, इंडियन नेशनल टीचर कांग्रेस दिल्ली) दिल्ली विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों और शोधार्थियों का आंदोलन बुधवार को भी लगातार सातवें दिन जारी रहा। विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर स्थिति कला संकाय के गेट नंबर-4 पर अतिथि शिक्षकों और शोधार्थियों का यह धरना शांतिपूर्ण तरीके […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी