आरोपियों के अन्य सार्थियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तारआरोपियों के द्वारा पीएसीएल कम्पनी बनाकर पुरे देश के लोगों से करीब 70,000 करोड़ का कराया गया है निवेश, दिल्ली व पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी ************************************ गिरफ्तार आरोपी -1. गुरमित सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह उम्र 60 […]

आरोपियो के कब्जे से 180 नग नाईट्रोजन टेबलेट कीमती  1278 रूपये एवं एक मोटर सायकल कीमती 25000 रू  जुमला कीमती 26848 रू  बरामद किया  बिलासपुर ।थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु  मुखबिर लगाया गया था […]

   बिलासपुर।              छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा जिला शहर प्रकोष्ठ बिलासपुर के नेतृत्व में  सामुदायिक भवन यदुनंदन नगर तिफरा में जोरदार,फगुआई होली फाग गीतों के साथ सामाजिक होली मिलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रदेशाध्यक्ष इंजी लक्ष्मी कुमार गहवई ने अपने शुभकामना संदेश में इसे […]

*राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 48 प्रकरणों की हुई सुनवाई, लगभग 38 प्रकरणों का हुआ निराकरण* *सखी वन स्टॉप सेंटर, बालिका गृह और कामकाजी महिला हॉस्टल वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण* बिलासपुर/राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी ने महिलाओं से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई […]

बिलासपुर।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे के मद्देनजर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। श्री साहू ने सभा स्थल के […]

*कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई* बिलासपुर, 23 मार्च 2025/ भ्रष्टाचार के आरोप पर जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ से जवाब मांगते हुए समक्ष तलब किया गया है। डॉक्टर वंदना चौधरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए परिवार नियोजन (टी टी) और एमटीपी(गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी गई […]

बिलासपुर।   जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित  बिल्हा/बिलासपुर प्रवास के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई ।बैठक में प्रधानमंत्री  की सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने अपील की गई । बैठक की शुरुवात में कार्यक्रम के सह […]

अरपा को संवारने एक जगह समा गया पूरा बिलासपुर  बिलासपुर,(देशबंधु) अरपा के संवर्धन और सफाई के लिए विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा छेड़े गए अभियान ” अरपा उत्थान” में अपनी अरपा को स्वच्छ करने आज पूरा बिलासपुर रामसेतु मार्ग में इकट्ठा हुआ और प्रशासन के साथ […]

बिलासपुर,।पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास में महिला को घायल कर मोबाइल चोरी करके भागने वाले  आरोपी :-.नवीन दास पिता मंगलदास उम्र 25 साल  आवास पारा सेंदरी थाना कोनी को और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले करन सूर्यवंशी  उम्र 24 साल  आवास पारा सेंदरी को गिरफ्तार किया […]

*जिला कोर्ट बिल्डिंग में लेबर कैंप अन्यत्र स्थापित करने के निर्देश* *निर्माण स्थल पर जाकर करें ऑटो क्लब ईंट की जांच* *निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं : श्री पुराम बिलासपुर, 22 मार्च 2025/मुख्य तकनीकी परीक्षक आर पुराम के नेतृत्व में टीम बिलासपुर सहित मुंगेली और जीपीएम […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी