बिलासपुर – वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैंड में एक विरोध प्रदर्शन एवं तमिलनाडु के विधायक एवं डी एम के नेता उदय निधि स्टालिन का पुतला दहन किया।
वन्दे मातरम् मित्र मंडल के सदस्यों में उदय निधि के आपत्तिजनक,जहरीले समाज में घृणा फैलाने वाले बयानों के प्रति जबदस्त आक्रोश था,मित्र मंडल के सदस्यों ने उदयनिधि के बयानों की निंदा की,भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जय श्री राम,उदय निधि मुर्दाबाद,जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पे राज करेगा ,जैसे नारे लगाए,पुतला दहन के पश्चात नरेंद्र यादव ने सभी को हिंदू एकता की,माताओं बहिनों की रक्षा की शपथ दिलाई।पार्थों मुखर्जी,पवन गोयल राजेश जायसवाल सहित अनेक वक्ताओं ने उदय निधि के बयानों की निंदा की।
शपथ के पश्चात सभी सदस्य बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर गए जहां सभी ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया एवं हनुमान जी से प्रार्थना की उदय निधि जैसे सनातन विरोधियों की सद्बुद्धि दें।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष महेंद्र जैन ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातनी एकता और अखंडता को बनाए रखना तथा समाज में सद्भाव और जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे विचारों का विरोध करता है जिन्हें वह सामाजिक दृष्टि से आपत्तिजनक मानता है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Fri May 15 , 2026
एकल पीठ द्वारा सीबीआई को नोटिस जारी मामले की सुनवाई जुलाई में होगी बिलासपुर १५ मई । वर्ष 2017 के तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत से जुड़े बहु चर्चित सी डी केस में आपराधिक अभियोग लगाने के सत्र न्यायालय के आदेश को मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के राजनैतिक सलाहकार रह चुके […]