भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू को “सदस्यता भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया

20,612 नए सदस्यों को जोड़कर छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त किया

रायपुर, 2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्राथमिक सदस्यता अभियान – 2025 के अंतर्गत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू (सांसद – लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर, प्रदेश अध्यक्ष – भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़) ने 20,612 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संगठन से जोड़कर उल्लेखनीय कार्य किया है। इस योगदान हेतु उन्हें आज “सदस्यता भूषण सम्मान” प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर, नवा रायपुर में किया गया, जहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में : अजय जामवाल, संगठन महामंत्री – छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश, विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष , किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष – भाजपा  ,डॉ. सरोज पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – भाजपा, अरुण साव, उपमुख्यमंत्री ,विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री शामिल है। सभी नेताओं ने श्री साहू के संगठन विस्तार में योगदान और कार्यकर्ता-आधारित कार्यशैली की सराहना की।

संगठनात्मक समर्पण का प्रतीक

श्री साहू द्वारा जोड़ी गई यह सदस्यता संख्या केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि संगठन भाव, जनसंपर्क कौशल, सेवा-भाव और नेतृत्व की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करना उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ता सम्मान और जमीनी जुड़ाव का प्रमाण है।इस अवसर पर श्री साहू ने इस सम्मान को समर्पित किया:संगठन के समर्पित पदाधिकारियों को ,अथक परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को,समर्थन देने वाले शुभचिंतकों को ।

श्री साहू ने कहा कि > “यह सम्मान हर उस कार्यकर्ता की तपस्या, हर पदाधिकारी के मार्गदर्शन और हर शुभचिंतक की निष्ठा का प्रतिफल है, जिसने संगठन को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दिया।” भाजपा छत्तीसगढ़ का आभार है।

भाजपा छत्तीसगढ़ इकाई ने इस उपलब्धि पर श्री तोखन साहू को हार्दिक बधाई दी है तथा सभी संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग और परिश्रम से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम - सम्मान निधि योजना , किसानों के समृद्धि का आधार- केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू

Sat Aug 2 , 2025
पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐतिहासिक वितरण – छत्तीसगढ़ के किसानों को ₹553.34 करोड़ की सौगात रायपुर।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत आज रायपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख किसानों के खातों में […]

You May Like

Breaking News