संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू

बिलासपुर।तहसील साहू संघ लोरमी द्वारा आयोजित ‘एक दिवसीय परिवार संस्कार कार्यशाला’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने कहा कि संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने आयोजन के लिए संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 

श्री साहू ने कहा कि परिवार बच्चों की पहली पाठशाला है। माता कर्मा की भक्ति एवं सेवा, दानवीर भामाशाह के त्याग और माता राजिम की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में संस्कारों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और वित्तीय जागरूकता पर ध्यान देने तथा नशे एवं डिजिटल भटकाव से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही, सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची से बचने, पौधारोपण को बढ़ावा देने और समाज में एकता एवं समरसता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को धन-संपत्ति के साथ संस्कारों और उच्च सामाजिक मूल्यों की विरासत देना हम सभी का दायित्व है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधारशिला विद्या मंदिर  (एवीएम )में शपथ समारोह का गरिमामय आयोजन

Wed Oct 14 , 2026
बिलासपुर।आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल, बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना था। इस अवसर पर विद्यालय के नवनियुक्त छात्र परिषद के […]

You May Like

Breaking News