बिलासपुर ।दिनांक 7मार्च को थाना कोटा में गुम इंसान प्रकरण क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी वि रमन यूनिवर्सिटी छात्रावास कोटा में रहने वाले रोहित कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता अमरेन्द्र कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी संगम चौक, गया बिहार दिनांक 06.03.2026 को शाम लगभग 4:00 […]

बिलासपुर ।दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता द्वारा लगभग 9.50 एकड़ में अफीम ( प्रतिबंधित वस्तु) की खेती करने का प्रकरण पूरे प्रदेश में चर्चा एवम कोतुहल का विषय बना हुआ है, बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ( द्वय)  सिद्धांशु मिश्रा एवम  महेंद्र गंगोत्री  ने कहा की इतने बड़े […]

*00 नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर सीएम आवास में भेंट*   बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक […]

रायपुर/बिलासपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में सुशांत शुक्ला द्वारा बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृति के संचालित संस्थानों का गंभीर मुद्दा उठाया गया। इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री  अरुण साव (नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग) ने सदन में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सरकार द्वारा दी गई […]

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रामा मैग्नेटो मॉल में दो चरणों में फिल्म केरल स्टोरी-2 का प्रदर्शन किया गया। रविवार और मंगलवार को आयोजित इन विशेष शो में लगभग 1200 बेटियों को फिल्म दिखाई […]

बिलासपुर- बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर चले विवाद में अंततः राज्य शासन के उद्योग विभाग  ने पूर्व सचिव दिलीप यादव की अपील खारिज कर दी है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप सचिव द्वारा पारित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अपीलकर्ता दिलीप यादव ने चुनाव प्रक्रिया […]

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वंदे मातरम मित्र मंडल द्वारा 462 बहनों को निशुल्क फिल्म “केरल स्टोरी-2” दिखाई गई। कार्यक्रम का आयोजन रामा मैग्नेटो थिएटर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाएं उपस्थित रहीं और पूरा हॉल उनसे भर गया। फिल्म हिंदू महिलाओं के धर्म […]

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री व् सुधांशु मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में अफीम की खेती की जा रही है । यह मामला उजागर हों जाने के बाद गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए […]

बिलासपुर।  शनिवार को व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक  द्वारा रात्रि लगभग 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी गई थी। इसके पश्चात वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा […]

बिलासपुर।  आखिर सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेताओं को हो क्या गया है? भाजपा का कोई पार्षद बाउन शुगर के साथ पकड़ा रहा है तो कोई भाजपा पदाधिकारी कई एकड़ खेत में अफीम की खेती कर रहा है । छत्तीसगढ़ अभी तक धान का कटोरा रहा लेकिन लगता है भाजपा के […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी