**➡️परेड उपरांत चेतना हॉल में प्रशिक्षण सत्र का हुआ आयोजन* *➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आसूचना संकलन का महत्व बताते हुए आसूचना तंत्र मजबूत बनाने हेतु निर्देश दिए गए* *➡️OR पेशी लेकर सुनी कर्मचारियों की समस्याये का किया निदान* **  बिलासपुर पुलिस द्वारा जनरल परेड किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  […]

*➡️बच्चों को मोबाइल एवं अन्य नशे से दूर रख का खेलों के माध्यम से उनके बेहतर भविष्य की ओर एक सार्थक कदम* *➡️25 अप्रेल से 1 जून तक लगातार एक माह तक चलेगा यह प्रशिक्षण* *➡️इसमें सभी उम्र के बच्चे अपनी रुचि के अनुसार सुबह शाम विभिन्न खेलों का प्राप्त […]

  बिलासपुर। बुजुर्गों का सम्मान बच्चों को शिक्षा विकासशील हो मेरा क्षेत्र यही मेरा संकल्प इस प्रेरक नारे को लेकर जनसेवा का कारवां शुरू हुआ था जिस पर जनप्रतिनिधि निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए जिला पंचायत सदस्य सभापति (स्वास्थ एवं परिवार कल्याण […]

0…देश में भाईचारा, सौहाद्र को बचाए रखने की गई अपील,पत्रकारों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया एहसास बिलासपुर। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों समेत 26 लोगो की आतंकवादियों ने हत्या कर दी । मानवता को शर्मसार करने वाली इस […]

बिलासपुर,।छत्तीसगढ़ – केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर (GGU) में NSS शिविर के दौरान धार्मिक आस्था पर हुए अतिक्रमण और नियम विरुद्ध गतिविधियों के विरोध में आज आयोजित धरना प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रदर्शन में सैकड़ों सनातन धर्मावलंबी, छात्र, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं […]

  बिलासपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रपति, पी एम राज्यपाल एवं सी एम के नाम ज्ञापन सौंपा     बिलासपुर।- नगर के सामाजिक/धार्मिक संगठनों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम हुई नृशंस हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया ।दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति में […]

बिलासपुर।   पूर्व  उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव  ने आज यहां कहा कि आतंकी हमले के लिए कौन जिम्मेदार है और किसकी गलती है इस पर आने वाले दिनों में समीक्षा होती रहेगी लेकिन अभी आतंकवाद के खिलाफ  सारा देश एकजुट है और सरकार के साथ […]

बिलासपुर। : केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर (GGU) में NSS शिविर के माध्यम से धार्मिक आस्था पर अतिक्रमण और नियमविरुद्ध गतिविधियों के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है । यह आयोजन बिलासपुर के सनातन धर्मावलंबियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा किया गया है । सनातन धर्मावलंबियों ने एक बयान में […]

बिलासपुर। कल 22 अप्रैल को पहलगांव कश्मीर में आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मृत्यु एवं 22 पर्यटक गम्भीर रूप से घायल है, ,ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा नेहरू चौक में केंडिल जला कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई , इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय […]

निर्दोष पर्यटकों पर किए गए कायराना और अमानवीय हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सभी आतंकवादी कैंप और आतंकवाद की फैक्ट्री नष्ट करे भारत सरकार बिलासपुर 23 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों के मारे जाने वाली घटना का […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी