पुर्नवास की रकम दिलाने के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगा था , बिलासपुर एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा     बिलासपुर। 13 सितंबर को ग्राम तिलाईपाली जिला रायगढ़ निवासी सौदागर गुप्ता के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके ग्राम […]

*छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘ ब्यूटी पार्लरवाली बहू ‘ का पोस्टर विमोचित बिलासपुर।  ” भारत रत्न इंजी. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का योगदान सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में अतुलनीय है। इंजीनियरों के लिए विश्वेश्वरैया आदर्श पुरुष हैं। देश के विकास में उनकी भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।” ये उद्गार कोरबा सांसद ज्योत्सना […]

बिलासपुर । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रतनपुर के पूर्व सहपाठी छात्रों जो स्कूल कालेज की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात विभिन्न  विभागों में सेवारत रहे और हाल के वर्षों में सेवानिवृत्त होकर बिलासपुर में रह रहे हैं ! लगभग चालीस वर्षों बाद एक दूसरे से मिले हैं ने एक समुह […]

बिलासपुर। वन्दे मातरम मित्र मंडल की 214 वीं बैठक 14 सितंबर 2025 को गणेश नगर स्थित अन्नपूर्णा नगर बिलासपुर में आहूत की गई। मंच पर महेंद्र जैन, अरुण पटनायक, शैलेंद्र प्रसाद, उपस्थित थे। महेंद्र जैन, अध्यक्ष वन्दे मातरम मित्र मंडल ने वंदे मातरम मित्र मंडल के अबतक के कार्यों , […]

  मुझे उस संकल्प दिवस की याद आती है, जिस दिन जंबू द्वीप के भारत वर्ष में रावी के तट पर राष्ट्र भाषा बनाने का प्रस्ताव पारित किया। इन राजनेताओं में उन पुरूषों का नाम है जिनकी मातृभाषा हिंदी नहीं रही राजा राममोहन राय, बाल गंगाधर तिलक, महर्षि दयानंद सरस्वती, […]

*सुधा शर्मा ने निःशुल्क प्रशिक्षण से बदली महिलाओं की जिंदगी,     बिलासपुर,छत्तीसगढ़। महिला सशक्तिकरण सहायता फाउंडेशन सुधा प्रवाह ने अपनी पहली वर्षगांठ रायपुर रोड स्थित होटल में धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल थे। एडिशनल एसपी […]

बिलासपुर। अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के अंतर्गत आज अग्रवाल महिला समिति के द्वारा महिला अग्रवाल समाज की पूर्व अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। समाज की 34 पूर्व अध्यक्षों को उपहार प्रदान कर अध्यक्षा रंजना अग्रवाल तथा सचिव वंदना जाजोदिया तथा समिति के पदाधिकारी ने सम्मानितकिया। शादी की 25वीं सालगिरह में […]

*एएसपी अर्चना झा व दीपमाला कश्यप ने कहा -समाज सेवा में अग्रणी अग्रवाल समाज का बहुत बड़ा मंच, जहां समाज एकत्र होता है वही एक एकता होती है, दीपमाला ने कहा-समाज को आगे बढ़ाने अग्रवाल समाज की अच्छी पहल   बिलासपुर। अग्रसेन जयंती समारोह 2025 में आज अग्रवाल नवयुवक समिति […]

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने बिलासपुर में एक मंच से भाजपा केंद्र सरकार ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए […]

  बिलासपुर – प्रदेश कांग्रेस द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़’’ जनसंभा में शामिल होने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी महासचिव भूपेश बघेल 09 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के निवास से जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे भिलाई निवास से प्रस्थान कर […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी