तखतपुर,( टेकचंद कारड़ा)  परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक, निवासी परसाकापा) की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब रोज़ाना की तरह आज 31 अगस्त को […]

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रयासों से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात बिलासपुर। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के निरंतर प्रयासों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, कोविड-19 के दौरान बंद हुए सभी ट्रेन ठहराव पुनः बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया […]

*बिलासपुर । पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागृति लाने के उद्देश्य से गठित संस्था जंगल मितान का 32 वां वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया ।यह आयोजन डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार, सुप्रसिद्ध भागवताचार्य डॉ गिरधर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार ,डॉ अजय […]

  बिलासपुर।  आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में शनिवार को   जीवन रक्षक सीपीआर (Cardio-Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईएससीसीएम (ISCCM) एवं आईआरसीएफ (IRCF) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय समुदाय को आपात स्थिति में जीवन बचाने […]

बिलासपुर  । महापौर श्रीमती पूजा विधानी के मुख्य आतिथ्य  और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा की अध्यक्षता में  छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय महिला हरियाली महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी दीक्षित सभाभवन बिलासपुर में 31 अगस्त को किया जा रहा […]

  *फिट युवा ही विकसित भारत का आधार : तोखन साहू* बिलासपुर/मुंगेली, 29 अगस्त 2025। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर और मुंगेली दोनों जगह […]

   सर्पदंश से मौतों का फर्जी आंकड़ा पेश कर मुआवजा राशि हड़पने के मामले में पहले ही सिम्स के डाक्टर ,वकील नप चुके हैं बिलासपुर । पिछले चार साल से एक ही स्थान सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ प्रभारी सोनवानी को एसएसपी ने हटा दिया है । उन्हें बम निरोधक […]

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर 2025 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला न्यायाधीशों, परिवार न्यायालयों के न्यायाधीशों, स्थायी लोक अदालतों […]

*अटल जी के आशीर्वाद से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री  अरूण साव* *रतनपुर में 4 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन* *1.67 करोड़ से बनेगा नया नगर पालिका कार्यालय* बिलासपुर, 28 अगस्त 2025/केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री […]

*बिलासपुर । जंगल मितान कल्याण समिति छत्तीसगढ़ संस्था के 32 वें स्थापना दिवस अवसर पर 30 अगस्त दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे जिले के पर्यावरण मितानों को सम्मानित करेगा ।32 वर्ष पूर्व संस्था के संस्थापक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक ने 30 अगस्त 1994 को वट,रुद्राक्ष,हर्रा,बहेरा,चंदन,आँवला,नीम.आम आदि वृक्ष लगाकर […]

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी